बिहार T-10 लीग: लोगो और मैस्कॅट का हुआ अनावरण:सांसद मनोज तिवारी बने लीग एंबेसडर, कहा- भारत में क्रिकेट धर्म है, मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद

बिहार T-10 लीग: लोगो और मैस्कॅट का हुआ अनावरण:सांसद मनोज तिवारी बने लीग एंबेसडर, कहा- भारत में क्रिकेट धर्म है, मंत्री श्रेयसी सिंह भी मौजूद

आज ‘बिहार T10 लीग’ का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर लोगो और मैस्कॅट का अनावरण खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और सांसद सह लीग एंबेसडर मनोज तिवारी ने किया। इस दौरान बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में बिहार T10 लीग की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की गई, जिससे लोग रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 5 जुलाई से इस लीग की शुरुआत आज से रजिस्ट्रेशन पोर्टल को खोल दिया गया है। 31 मई तक रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। 8 जिलों में 1 से 20 जून तक जिला-स्तरीय ट्रायल होगा। ट्रायल के बाद 28 जून को रेटेड खिलाड़ी बिहार T10 लीग प्लेयर ऑक्शन में शामिल होंगे – जहां फ्रेंचाइज़ी मालिक अपनी टीम बनाएंगे। फिर 5 जुलाई से इस लीग की शुरुआत होगी। इसमें खिलाड़ियों से कांट्रैक्ट साइन होगा, ताकि उन्हें अर्थिक रूप से भी फायदा हो सके। मनोज तिवारी ने कहा भारत में क्रिकेट धर्म है भारत का देश भक्त नागरिक सोना नहीं खरीदेगा सांसद मनोज तिवारी ने पीएम मोदी के सोना की खरीद सीमित करने की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि एक साल तक सोना न खरीदने की बात सुनने में थोड़ी हंसी जरूर आती है। लेकिन अगर सोना खरीदने से विदेशी मुद्रा मजबूत होती है, तो भारत का देश भक्त नागरिक सोना नहीं खरीदने में शामिल होगा। भारत के लिए परेशानी की कोई बात नहीं है लेकिन दुनिया में तो युद्ध चल रहे हैं और कई देश तो बर्बादी के कगार पर है। इतने युद्ध के बाद भी हार्मुज का रास्ता भारत के लिए खुलता है। साथ ही बंगाल में मछली खाते हुए उनका फोटो वायरल होने पर उन्होंने कहा कि AI फोटो बनाकर मेरे फोटो को वायरल किया गया है। मैं मछली नहीं खाता हूं और इसके लिए मैं FIR भी दर्ज की है। इसके साथ ही उन्होंने हां हम बिहारी है जी और हिंद के सितारा गाना गया। आज ‘बिहार T10 लीग’ का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर लोगो और मैस्कॅट का अनावरण खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और सांसद सह लीग एंबेसडर मनोज तिवारी ने किया। इस दौरान बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में बिहार T10 लीग की आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च की गई, जिससे लोग रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 5 जुलाई से इस लीग की शुरुआत आज से रजिस्ट्रेशन पोर्टल को खोल दिया गया है। 31 मई तक रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख है। 8 जिलों में 1 से 20 जून तक जिला-स्तरीय ट्रायल होगा। ट्रायल के बाद 28 जून को रेटेड खिलाड़ी बिहार T10 लीग प्लेयर ऑक्शन में शामिल होंगे – जहां फ्रेंचाइज़ी मालिक अपनी टीम बनाएंगे। फिर 5 जुलाई से इस लीग की शुरुआत होगी। इसमें खिलाड़ियों से कांट्रैक्ट साइन होगा, ताकि उन्हें अर्थिक रूप से भी फायदा हो सके। मनोज तिवारी ने कहा भारत में क्रिकेट धर्म है भारत का देश भक्त नागरिक सोना नहीं खरीदेगा सांसद मनोज तिवारी ने पीएम मोदी के सोना की खरीद सीमित करने की अपील का समर्थन करते हुए कहा कि एक साल तक सोना न खरीदने की बात सुनने में थोड़ी हंसी जरूर आती है। लेकिन अगर सोना खरीदने से विदेशी मुद्रा मजबूत होती है, तो भारत का देश भक्त नागरिक सोना नहीं खरीदने में शामिल होगा। भारत के लिए परेशानी की कोई बात नहीं है लेकिन दुनिया में तो युद्ध चल रहे हैं और कई देश तो बर्बादी के कगार पर है। इतने युद्ध के बाद भी हार्मुज का रास्ता भारत के लिए खुलता है। साथ ही बंगाल में मछली खाते हुए उनका फोटो वायरल होने पर उन्होंने कहा कि AI फोटो बनाकर मेरे फोटो को वायरल किया गया है। मैं मछली नहीं खाता हूं और इसके लिए मैं FIR भी दर्ज की है। इसके साथ ही उन्होंने हां हम बिहारी है जी और हिंद के सितारा गाना गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *