मधुबनी जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्या:त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया

मधुबनी जिलाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्या:त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया

जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को समाहरणालय परिसर में ‘सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसी क्रम में घोघरडीहा निवासी कुमार संजीव ने पूरे घोघरडीहा नगर पंचायत में बिजली के खंभों पर दिन में भी लाइट जलते रहने और विद्युत के दुरुपयोग की शिकायत की। कीर्तन भवन रोड, सूरतगंज निवासी श्रीमती मुन्नी देवी ने खराब मीटर, अत्यधिक बिजली बिल माफी और बिजली कनेक्शन पुनः चालू कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। शिवशंकर कुमार साह ने मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत वासुदेवपुर के वार्ड 14 के मुसहरी टोला खाप से दक्षिण वारी टोला खाप होते हुए और बिहुल नदी में पाइलिंग तटबंध करते हुए बरकोर गांव के शिव मंदिर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। एक अन्य शिकायतकर्ता ने मुरेठ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान खरीद में अनियमितता और भेदभाव करने का आरोप लगाया। विशिष्ट शिक्षिका डौली कुमारी ने वर्ष 2015 के सात महीने के वेतन भुगतान और मार्च 2025 से दिसंबर 2025 तक के एरियर भुगतान से संबंधित आवेदन दिया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसका उद्देश्य यह है कि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें बेहतर प्रशासनिक सेवा मिल सके। कार्यक्रम के अंत में, अधिकारियों ने बारी-बारी से सभी आवेदकों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने सोमवार को समाहरणालय परिसर में ‘सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ के तहत ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यालय कक्ष में आमजनों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस जनसंवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में आने वाली कठिनाइयों को दूर करना तथा प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना है। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसी क्रम में घोघरडीहा निवासी कुमार संजीव ने पूरे घोघरडीहा नगर पंचायत में बिजली के खंभों पर दिन में भी लाइट जलते रहने और विद्युत के दुरुपयोग की शिकायत की। कीर्तन भवन रोड, सूरतगंज निवासी श्रीमती मुन्नी देवी ने खराब मीटर, अत्यधिक बिजली बिल माफी और बिजली कनेक्शन पुनः चालू कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। शिवशंकर कुमार साह ने मधुबनी जिले के खुटौना प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत वासुदेवपुर के वार्ड 14 के मुसहरी टोला खाप से दक्षिण वारी टोला खाप होते हुए और बिहुल नदी में पाइलिंग तटबंध करते हुए बरकोर गांव के शिव मंदिर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। एक अन्य शिकायतकर्ता ने मुरेठ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष द्वारा धान खरीद में अनियमितता और भेदभाव करने का आरोप लगाया। विशिष्ट शिक्षिका डौली कुमारी ने वर्ष 2015 के सात महीने के वेतन भुगतान और मार्च 2025 से दिसंबर 2025 तक के एरियर भुगतान से संबंधित आवेदन दिया। जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसका उद्देश्य यह है कि नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें बेहतर प्रशासनिक सेवा मिल सके। कार्यक्रम के अंत में, अधिकारियों ने बारी-बारी से सभी आवेदकों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *