बांका में बिजली गिरने से महिला की मौत:खेत से जलावन लाते समय हुआ हादसा,तेज बारिश के दौरान गई जान

बांका में बिजली गिरने से महिला की मौत:खेत से जलावन लाते समय हुआ हादसा,तेज बारिश के दौरान गई जान

बांका के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिहारी गांव में मंगलवार की संध्या तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान गांव निवासी तेजो राय की 36 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं पति तेजो राय सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे तीन पुत्रियां फुलमनी कुमारी (12 वर्ष), प्रीति कुमारी (10 वर्ष) एवं पूनम कुमारी (4 वर्ष) को छोड़ गई हैं। परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई। इसी दौरान पिंकी देवी घर के बगल स्थित खेत से जलावन लाने गई थीं। तभी तेज गरज के साथ वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बारिश कम होने के बाद उनका छोटा देवर मुनेश्वर राय दिखाई नहीं देने पर दूसरा देवर भोला राय उसे खोजने बाहर निकला। इसी दौरान घर के समीप पिंकी देवी को जमीन पर गिरा देखा। पास जाकर देखने पर उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका की स्थिति देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना बेलहर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि वज्रपात से एक महिला की मौत हुई है। पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बांका के बेलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिहारी गांव में मंगलवार की संध्या तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान गांव निवासी तेजो राय की 36 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं पति तेजो राय सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका अपने पीछे तीन पुत्रियां फुलमनी कुमारी (12 वर्ष), प्रीति कुमारी (10 वर्ष) एवं पूनम कुमारी (4 वर्ष) को छोड़ गई हैं। परिजनों एवं ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई। इसी दौरान पिंकी देवी घर के बगल स्थित खेत से जलावन लाने गई थीं। तभी तेज गरज के साथ वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बारिश कम होने के बाद उनका छोटा देवर मुनेश्वर राय दिखाई नहीं देने पर दूसरा देवर भोला राय उसे खोजने बाहर निकला। इसी दौरान घर के समीप पिंकी देवी को जमीन पर गिरा देखा। पास जाकर देखने पर उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतका की स्थिति देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बाद में ग्रामीणों ने इसकी सूचना बेलहर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि वज्रपात से एक महिला की मौत हुई है। पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *