जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के दीन नगर गांव में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला से 70 हजार रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई, जिसके बाद सदमे और पारिवारिक दबाव में उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। पीड़िता रोजी खातून (30) की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साइबर ठग ने रोजी खातून को फोन किया और खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताया। ठग ने महिला को बताया कि उसके खाते में डिलीवरी योजना का पैसा भेजा गया है। विश्वास जीतने के बाद ठग ने रोजी से ओटीपी (OTP) साझा करने को कहा। जैसे ही महिला ने ओटीपी बताया, उसके बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। पति से नाराज होकर खाई कीटनाशक कुछ देर बाद मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आने पर रोजी को ठगी का एहसास हुआ, जिससे वह गहरे तनाव में आ गई। घटना की जानकारी मिलने पर उसके प्रदेश में नौकरी कर रहे पति ने फोन पर नाराजगी जताई। पति की फटकार से आहत होकर रोजी ने शुक्रवार सुबह खेतों में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा पी ली। परिजनों ने तुरंत उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के बयान पर FIR दर्ज पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ठगी गुरुवार को हुई थी, लेकिन मानसिक दबाव के कारण उसने अगले दिन यह कदम उठाया। टाउन थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। साइबर डीएसपी राजन कुमार ने बताया कि पीड़िता ने साइबर थाने में भी आवेदन दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें। जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के दीन नगर गांव में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला से 70 हजार रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई, जिसके बाद सदमे और पारिवारिक दबाव में उसने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। पीड़िता रोजी खातून (30) की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साइबर ठग ने रोजी खातून को फोन किया और खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताया। ठग ने महिला को बताया कि उसके खाते में डिलीवरी योजना का पैसा भेजा गया है। विश्वास जीतने के बाद ठग ने रोजी से ओटीपी (OTP) साझा करने को कहा। जैसे ही महिला ने ओटीपी बताया, उसके बैंक खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। पति से नाराज होकर खाई कीटनाशक कुछ देर बाद मोबाइल पर पैसे कटने का मैसेज आने पर रोजी को ठगी का एहसास हुआ, जिससे वह गहरे तनाव में आ गई। घटना की जानकारी मिलने पर उसके प्रदेश में नौकरी कर रहे पति ने फोन पर नाराजगी जताई। पति की फटकार से आहत होकर रोजी ने शुक्रवार सुबह खेतों में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा पी ली। परिजनों ने तुरंत उसे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता के बयान पर FIR दर्ज पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ठगी गुरुवार को हुई थी, लेकिन मानसिक दबाव के कारण उसने अगले दिन यह कदम उठाया। टाउन थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। साइबर डीएसपी राजन कुमार ने बताया कि पीड़िता ने साइबर थाने में भी आवेदन दिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल पर ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें।


