सम्राट के CM बनने पर कुशवाहा समाज ने मनाया जश्न:शेखपुरा में रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी, बांटी मिठाई

सम्राट के CM बनने पर कुशवाहा समाज ने मनाया जश्न:शेखपुरा में रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी, बांटी मिठाई

शेखपुरा में कुशवाहा समाज ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जश्न मनाया। शहर के जमालपुर मुहल्ला में शेखपुरा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद उर्फ नंदू जी के नेतृत्व में बीती रात सामूहिक रूप से होली और दिवाली मनाई गई। इस दौरान सम्राट चौधरी के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। उन्होंने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जश्न की शुरुआत जमालपुर लक्ष्मी स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद आतिशबाजी की गई। पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से सभी खुश हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में और तेजी से विकास होगा। प्रसाद ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के बाद बिहार की कमान सम्राट चौधरी को सौंपकर एनडीए गठबंधन ने राज्य हित में कार्य किया है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रामानुज कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, रवि वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। शेखपुरा में कुशवाहा समाज ने सम्राट चौधरी को बिहार का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने पर जश्न मनाया। शहर के जमालपुर मुहल्ला में शेखपुरा नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद उर्फ नंदू जी के नेतृत्व में बीती रात सामूहिक रूप से होली और दिवाली मनाई गई। इस दौरान सम्राट चौधरी के समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी की। उन्होंने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जश्न की शुरुआत जमालपुर लक्ष्मी स्थान मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद आतिशबाजी की गई। पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद ने इस अवसर पर कहा कि सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से सभी खुश हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में और तेजी से विकास होगा। प्रसाद ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के बाद बिहार की कमान सम्राट चौधरी को सौंपकर एनडीए गठबंधन ने राज्य हित में कार्य किया है। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता रामानुज कुशवाहा, रविंद्र कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, रवि वर्मा सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *