क्या एक्टर विजय बनेंगे तमिलनाडु के अगले M. G. Ramachandran? एग्जिट पोल ने बढ़ाई सियासी हलचल

क्या एक्टर विजय बनेंगे तमिलनाडु के अगले M. G. Ramachandran? एग्जिट पोल ने बढ़ाई सियासी हलचल

Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर चुनाव के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए है। प्रदेश में सियासी उलटफेर भी हो सकता है। ज्यादातर एग्जिट पोल में डीएमके की सरकार बनती हुई नजर आ रही है, लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात सामने आई है कि एक्टर विजय की पार्टी का पहले चुनाव में शो हिट रहने वाला है। प्रदेश में वोटों की गिनती 4 मई को होगी। 

Axis My India के एग्जिट पोल के मुताबिक, विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) अपने पहले ही चुनाव में 98 से 120 सीटें जीत सकती है। वहीं, मुख्यमंत्री पद के लिए किए गए सर्वे में 37% लोगों ने विजय को अपनी पहली पसंद बताया है, जबकि उनके बाद एम.के. स्टालिन का नाम आता है।

क्या विजय बन सकते हैं अगले एमजीआर?

बता दें कि तमिलनाडु में फिल्मी सितारों का राजनीति में आना कोई नई बात नहीं है। विजय की एंट्री और उनके लिए मिल रहे समर्थन को देखते हुए यह सवाल उठ रहा है कि क्या वह राज्य के अगले बड़े स्टार मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

अगर विजय सत्ता में आते हैं, तो वे एम.जी. रामचंद्रन और जे. जयललिता के बाद तीसरे ऐसे अभिनेता होंगे जो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने।

एम.जी. रामचंद्रन, जो AIADMK के संस्थापक थे, तीन बार मुख्यमंत्री रहे और आज भी उनकी लोकप्रियता कायम है। वहीं जे. जयललिता, जिन्हें अम्मा के नाम से जाना जाता है, छह कार्यकालों में 14 साल से अधिक समय तक तमिलनाडु पर शासन कर चुकी हैं।

अन्य एग्जिट पोल में TVK को कितनी मिल रही सीटें

दरअसल, अन्य एग्जिट पोल में एक्टर विजय की पार्टी को कम सीटें मिलती हुई नजर आ रही है। People’s Pulse के अनुसार TVK को 18 से 24 सीटें मिल सकती हैं, P-Marq ने 16 से 26 सीटों का अनुमान लगाया है, Matrize ने 10 से 12 सीटें, और Chanakya Strategies ने 18 से 26 सीटों का अनुमान जताया है।

एजेंसी DMK+ AIADMK+ टीवीके
पीपुल्स प्लस 125–145 65–80 18–24
मैट्रिज 122–132 87–110 10–12
जेवीसीसी- टाइम्स नाउ 75–95 128–147 8–15
पी मार्क 125–145 65–85 16–26
पीपुल्स इनसाइट 120–140 60–70 30–40
प्रजा पोल 148–168 61–81 1–9
एक्सिस माय इंडिया 92–110 22–32 98–120
कामारिया एना. 78–95 68–84 67–81
वोट वाइब 103–113 114–124 4–10
एवरेज 118 82 34

स्टालिन की बन रही सरकार

बता दें कि अधिकांश एग्जिट पोल में डीएमके की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। People’s Pulse के मुताबिक DMK और सहयोगी 125–145 सीटें जीत सकते हैं, जबकि AIADMK गठबंधन को 65–80 सीटें मिल सकती हैं।

People’s Insight ने DMK गठबंधन को 120–140 और AIADMK को 60–70 सीटें दी हैं। Praja Poll ने DMK के लिए 148–168 सीटों का अनुमान जताया है, जबकि AIADMK को 61–81 सीटें मिल सकती हैं। P-Marq ने भी DMK के लिए 125–145 और AIADMK के लिए 65–85 सीटें बताई हैं। Matrize के अनुसार DMK को 122–132 और AIADMK को 87–100 सीटें मिल सकती हैं।

हालांकि Kamakhya Analytics ने मुकाबला कड़ा बताया है, जहां DMK को 78–95 और AIADMK को 68–84 सीटें मिल सकती हैं। वहीं JVC ने उलट अनुमान देते हुए AIADMK गठबंधन को 128–147 सीटें और DMK को 75–95 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *