चंदौली में सपा की नेता के घर पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख तो पीछे से पहुंचे परिजन, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

चंदौली में सपा की नेता के घर पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख तो पीछे से पहुंचे परिजन, हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Chandauli crime news: चंदौली में समाजवादी पार्टी की महिला नेता के घर पार्टी के ही एक नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख पहुंचे। वहीं, पीछे से उनके परिजन भी पहुंच गए, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि जैसे ही पूर्व ब्लॉक प्रमुख महिला नेता का घर पहुंचे, वैसे ही पूर्व ब्लाक प्रमुख के परिवार के लोग भी पहुंच गए थे। मारपीट की इस घटना में महिला नेता की आंख और शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोटें आई हैं। इस घटना के बाद मौके पर डायल 112 की पुलिस पहुंची और घायल महिला नेता को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

महिला नेता के घर पहुंचे थे पूर्व ब्लॉक प्रमुख

परिजनों का आरोप है कि पूर्व ब्लाक प्रमुख के परिजन को मिलने के लिए समाजवादी पार्टी की महिला नेता बार-बार घर बुला रही थी और नहीं आने पर आत्महत्या की धमकी दे रही थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद गुरुवार को वह चुपके से मिलने के लिए महिला नेता के घर पहुंचे। इसी दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख की पत्नी और बच्चे समेत परिवार के अन्य लोग भी वहां पहुंचे और महिला नेता के साथ जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की इस घटना में वह घायल हो गई हैं। वहीं, इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि पूर्व ब्लाक प्रमुख के परिजन महिला नेता के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, पत्रिका की टीम वायरल वीडियो और इस घटना की पुष्टि नहीं करती।

वहीं, घटना के बाद महिला नेता ने बताया है कि उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह जमीन के कारोबार से जुड़ी हैं और पूर्व ब्लाक प्रमुख इस कारोबार में उनके पार्टनर हैं। इसी दौरान एक जमीन का रास्ते का विवाद था और इसी वजह से हुआ मिलने के लिए उनके घर पहुंचे थे। तभी उनके परिजन वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर दी।

क्या बोली पुलिस

पुलिस ने बताया है कि महिला नेता के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर डाल 112 की टीम पहुंची थी। इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। वहीं, इस मारपीट की घटना में महिला नेता घायल हो गई हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में किसी भी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *