फलोदी में आंधी-बारिश से बदला मौसम:शाम को काली-पीली आंधी के बाद तेज बारिश से मिली राहत

फलोदी में आंधी-बारिश से बदला मौसम:शाम को काली-पीली आंधी के बाद तेज बारिश से मिली राहत

मौसम विभाग की चेतावनी आज शाम को पूरी तरह सटीक साबित हुई। क्षेत्र में शाम करीब 6 बजे काली-पीली आंधी और तेज बारिश ने दस्तक दी, जिससे मौसम में अचानक बदलाव आया। इस दौरान दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा गया। तेज हवाओं के साथ उड़ी धूल के कारण कुछ ही मिनटों में चारों ओर घोर अंधेरा छा गया। विजिबिलिटी कम होने से सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, सुरक्षा के मद्देनजर डिस्कॉम ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इससे क्षेत्र के कई इलाकों में अंधेरा छा गया। शाम करीब साढ़े 6 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिसके साथ आसमानी बिजली भी कड़कती रही। बारिश शुरू होने के बाद गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिली। तेज आंधी और बरसात के चलते तापमान में भी कमी दर्ज की गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *