सीएम बोले- गुंडा राजस्थान आएगा नहीं,आया तो जाएगा नहीं:भ्रष्टाचारी और कानून तोड़ने वाले कितने ही बड़े हों उन्हें छोड़ेंगे नहीं

सीएम बोले- गुंडा राजस्थान आएगा नहीं,आया तो जाएगा नहीं:भ्रष्टाचारी और कानून तोड़ने वाले कितने ही बड़े हों उन्हें छोड़ेंगे नहीं

सीएम भजनलाल शर्मा ने भ्रष्टाचार करने वालों और कानून तोड़ने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। सीएम ने कहा- भ्रष्टाचारी हो या कानून तोड़ने वाले, कान खोलकर सुन लें। या तो गुंडा राजस्थान में आएगा नहीं और आएगा तो राजस्थान से जाएगा नहीं। भ्रष्टाचारियों और कानून तोड़ने वालों को उचित स्थान पर पहुंचाया जाएगा, चाहे वह कैसा भी हो , कितना ही बड़ा हो उसे उसके स्थान पर पहुंचाया जाएगा। सीएम भजनलाल शर्मा नगरपालिका कर्मचारी फेडरेशन के सम्मेलन में बोल रहे थे।
सीएम ने कहा- हमारी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। पीएम मोदी ने कहा था, न खाऊंगा न खाने दूंगा, हम उसी मूल मंत्र पर चल रहे हैं। नारे देने के लिए खूब होते हैं। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार सामने आने के बाद हमने 103 अफसरों को सस्पैंड किया है। 6 अफसरों को सेवा से बर्खास्त किया है और 11 भ्रष्ट अधिकारियों की आजीवन पेंशन पर रोक लगाई है। वहीं रिश्वत, ट्रैप, पद का दुरुपयोग, आय से अधिक संपत्ति प्रकरणों के 108 मामलों में अभियोजन स्वीकृति दी है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17-ए के तहत 37 प्रकरणों में भी कठोर कार्रवाई की है।
झूठ और लूट की राजनीति करने वालों ने देश को लूटा सीएम ने नाम लिए बिना कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- झूठ और लूट की राजनीति करने वालों ने इसी तरह लुभावने नारे देकर देश को लूटा है, उन्होंने देश को बर्बाद किया है, झूठ की राजनीति और भ्रष्टाचार किया है। पेपरलीक करने वाले 400 लोगों को हमने जेल भेजा है। अब तक हमारी सरकार के वक्त 350 से ज्यादा पेपर हुए लेकिन एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है। पेपरलीक करने वालों के खिलाफ हमारी सरकार ने पहले दिन से ही कठोर कदम उठाए हैं। चार लाख से ज्यादा ही नौकरियां देंगे उससे कम नहीं

सीएम ने कहा- हमने चार लाख सरकारी नौकरियों का वादा किया था। सवा लाख नियुक्ति पत्र दे दिए, 1.35 लाख प्रक्रियाधीन है। 1.25 लाख नौकरियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। हम चार लाख से ज्यादा नौकरियां देंगे, उससे कम नहीं देंगे।
केंद्रीय मंत्री चौधरी बोले- सीएम के अच्छे काम से कुछ लोगों को तकलीफ केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि राजस्थान को मुख्यमंत्री के रूप में एक किसान पुत्र का नेतृत्व मिला है। सीएम ने किसानों के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए अनेक फैसले किए हैं। मुख्यमंत्री लगातार गांवों और शहरों में जाकर आमजन से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ काम कर रहे हैं। सीएम के अच्छे काम से कुछ लोगों को तकलीफ हो रही है। इससे कुछ होने वाला नहीं है लेकिन कुछ लोगों को फितरत होती है। कोई आगे बढ़ता है तो जलते हैं, तकलीफ होती है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *