देखें वीडियो: प्रयागराज में आंधी तूफान के बीच भैंस खोलने गई महिला पर गिरा भारी भरकम पेड़, मचा हड़कंप

देखें वीडियो: प्रयागराज में आंधी तूफान के बीच भैंस खोलने गई महिला पर गिरा भारी भरकम पेड़, मचा हड़कंप

Prayagraj weather turned bad: प्रयागराज में भारी बारिश के दौरान भैंस खोलना गई महिला भारी भरकम पेड़ गिर गया। लेकिन बड़ा हादसा होने से बच गया। पेड़ गिरते देखा देखकर घरवालों की सांसे अटक गई। क्या महिला, क्या बच्चे सभी दौड़े। लेकिन थोड़ी देर बाद महिला सुरक्षित अपने पैरों पर चलते दिखाई पड़ी। यह देखकर घर वालों ने राहत महसूस किया। आज प्रयागराज में मौसम काफी खराब रहा। इस दौरान बादल गरजने के साथ आंधी भी चलने लगी, जमकर बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया था।

आंधी पानी के बीच गिरा भारी भरकम पेड़

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश हो रही है। इसी बीच पानी में भीग रही भैंस को खोलकर सुरक्षित स्थान पर बांधने के लिए महिला गई। तेज आंधी-तूफान के दौरान भारी भरकम पेड़ की जड़ें ढीली हो गईं और देखते-देखते वह गिर पड़ा। पास में ही एक भैंस बंधी थी, जिसे महिला खोलने के लिए गई थी। जैसे ही पेड़ एक तरफ झुका, घर वालों की सांस अटक गई।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। पारिवारिक सदस्य मौके के लिए दौड़े। अभी वह पेड़ के पास पहुंचने ही वाले थे कि उन्होंने देखा कि महिला अपने पैरों पर आ रही है। यह देखकर लोगों की सांस में सांस आई। ऊपर वाले को शुक्रिया अदा करते हुए लोगों ने बताया कि महिला और भैंस दोनों ही सुरक्षित हैं, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

प्रयागराज के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने प्रयागराज के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार देर शाम से शुरू हुई तेज हवा के साथ बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज आंधी के कारण जगह पेड़ टूटने की भी घटनाएं सामने आई है। विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। भारी बारिश के कारण जल भराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।

तापमान 40 डिग्री के नीचे पहुंचा

पिछले कई दिनों से तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ था, जिससे लोगों को लू का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन पहाड़ी क्षेत्र के मौसमू में हलचल के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। आगामी शुक्रवार, 1 मई को भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *