समस्तीपुर के भगवतपुर गांव में ग्रामीणों के हंगामे के बाद पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य को रोक लगा दी गई है। कार्यस्थल पर पहुंचकर गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि यह पंचायत सरकार भवन पुराने श्मशान घाट पर बनाया जा रहा है। जहां खुदाई के दौरान कई लाशों के अवशेष मिले हैं। मामला सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र का है। ग्रामीणों का कहना है कि जगह चयन होने के बाद से ही लगातार अधिकारियों को सूचना दी जा रही थी, इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। चिन्हित किए गए जगह पर जेसीबी से खुदाई शुरू की गई तो पुराने लाशों का अवशेष मिला। जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो उठे। मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोक दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। निर्माण कार्य पर रोक हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि मामले की जानकारी स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी को दी गई। इसके बाद डीएम के आदेश पर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर पूर्व में जगह चिन्हित किया गया था स्थानीय सीईओ की ओर से इसको लेकर रिपोर्ट भी भेजी गई थी। चिन्हित जमीन पर जब खुदाई शुरू की गई है तो कुछ हड्डियां मिली है। लोगों के विरोध को देखते हुए तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। समस्तीपुर के भगवतपुर गांव में ग्रामीणों के हंगामे के बाद पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य को रोक लगा दी गई है। कार्यस्थल पर पहुंचकर गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि यह पंचायत सरकार भवन पुराने श्मशान घाट पर बनाया जा रहा है। जहां खुदाई के दौरान कई लाशों के अवशेष मिले हैं। मामला सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र का है। ग्रामीणों का कहना है कि जगह चयन होने के बाद से ही लगातार अधिकारियों को सूचना दी जा रही थी, इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। चिन्हित किए गए जगह पर जेसीबी से खुदाई शुरू की गई तो पुराने लाशों का अवशेष मिला। जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो उठे। मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोक दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। निर्माण कार्य पर रोक हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम के साथ प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि मामले की जानकारी स्थानीय विधायक और बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी को दी गई। इसके बाद डीएम के आदेश पर निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बताया कि पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर पूर्व में जगह चिन्हित किया गया था स्थानीय सीईओ की ओर से इसको लेकर रिपोर्ट भी भेजी गई थी। चिन्हित जमीन पर जब खुदाई शुरू की गई है तो कुछ हड्डियां मिली है। लोगों के विरोध को देखते हुए तत्काल निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


