शादी के 14 दिन बाद युवक करंट लगने से झुलसा:कैमूर में केनरा बैंक के पास हुआ हादसा, हायर सेंटर रेफर

शादी के 14 दिन बाद युवक करंट लगने से झुलसा:कैमूर में केनरा बैंक के पास हुआ हादसा, हायर सेंटर रेफर

कैमूर के मोहनिया शहर में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना भभुआ रोड स्थित केनरा बैंक के पास हुई। घायल युवक की पहचान भगवानपुर के नौघढ़ बुच्चा गांव निवासी सुदर्शन बिंद के बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय युवक सड़क किनारे बेसुध पड़ा था। एक स्थानीय महिला ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल सुनील को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विंध्याचल सिंह ने बताया कि युवक ‘इलेक्ट्रिक बर्न’ का शिकार हुआ है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 14 दिन पहले ही हुई थी शादी परिजन के अनुसार, सुनील की शादी 14 दिन पहले ही हुई थी। वह दो दिन पूर्व घर से कमाने जाने की बात कहकर निकला था। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार सदमे में है। डायल 112 के कर्मी रमेश कुमार ने बताया कि समय पर सूचना मिलने से युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे उसकी जान बचाने में मदद मिली। कैमूर के मोहनिया शहर में सोमवार को बिजली के करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना भभुआ रोड स्थित केनरा बैंक के पास हुई। घायल युवक की पहचान भगवानपुर के नौघढ़ बुच्चा गांव निवासी सुदर्शन बिंद के बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है। घटना के समय युवक सड़क किनारे बेसुध पड़ा था। एक स्थानीय महिला ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल सुनील को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विंध्याचल सिंह ने बताया कि युवक ‘इलेक्ट्रिक बर्न’ का शिकार हुआ है। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 14 दिन पहले ही हुई थी शादी परिजन के अनुसार, सुनील की शादी 14 दिन पहले ही हुई थी। वह दो दिन पूर्व घर से कमाने जाने की बात कहकर निकला था। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार सदमे में है। डायल 112 के कर्मी रमेश कुमार ने बताया कि समय पर सूचना मिलने से युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सका, जिससे उसकी जान बचाने में मदद मिली।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *