PM की ‘सात अपीलों’ पर कांग्रेस का हमला:पटना पहुंचे कृष्णा अल्लावरु बोले- जनता नहीं, भाजपा नेता बताएं कितना खर्च घटाया; फालतू बातें न करें

PM की ‘सात अपीलों’ पर कांग्रेस का हमला:पटना पहुंचे कृष्णा अल्लावरु बोले- जनता नहीं, भाजपा नेता बताएं कितना खर्च घटाया; फालतू बातें न करें

बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सात अपीलों’ पर तीखा हमला बोला है। पटना पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि, ‘महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और आर्थिक बोझ के लिए सरकार जिम्मेदार है, न कि आम जनता।’ कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री का काम है देश की जनता का ध्यान रखना। आज अगर महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ रहा है तो सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता को जवाब दें। ये कोई मतलब नहीं है कि खर्च कम करें। आखिर भाजपा के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री में से कितने के परिवार वाले खर्च कम कर रहे हैं? ये लोग तो बस बैठे-बैठे जेब भर रहे हैं। मेरी भाजपा से हाथ जोड़कर जनता की तरफ से प्रार्थना है कि ये लोग अपना काम करें, जनता के हित के लिए काम करें और फालतू बातें न करें।’ कल कांग्रेस की बैठक में शामिल होंगे कृष्णा अल्लावरु दरअसल, कल कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक है। इसके लिए कृष्णा अल्लावरु पटना पहुंचे हैं। संगठन सृजन साथी अभियान के तहत ये बैठक आयोजित की गई। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में 11 बजे से सदाकत आश्रम में यह बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, कनेक्ट सेंटर से जुड़े पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है। संगठन सृजन साथी अभियान को लेकर बिहार कांग्रेस ने 53 सांगठनिक जिलों में 155 जिला ऑब्जर्वर को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी किया था पलटवार दरअसल, सोमवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया सात अपीलें की थी। उन्होंने वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सोने की खरीद सीमित करने की सलाह दी थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे नाकामी करार दिया। कहा कि अब देश चलाना प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है। X पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा, ‘कल मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ, मेट्रो से चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं। ये विफलता हैं।’ बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘सात अपीलों’ पर तीखा हमला बोला है। पटना पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि, ‘महंगाई, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और आर्थिक बोझ के लिए सरकार जिम्मेदार है, न कि आम जनता।’ कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री का काम है देश की जनता का ध्यान रखना। आज अगर महंगाई बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़ रहा है तो सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता को जवाब दें। ये कोई मतलब नहीं है कि खर्च कम करें। आखिर भाजपा के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री में से कितने के परिवार वाले खर्च कम कर रहे हैं? ये लोग तो बस बैठे-बैठे जेब भर रहे हैं। मेरी भाजपा से हाथ जोड़कर जनता की तरफ से प्रार्थना है कि ये लोग अपना काम करें, जनता के हित के लिए काम करें और फालतू बातें न करें।’ कल कांग्रेस की बैठक में शामिल होंगे कृष्णा अल्लावरु दरअसल, कल कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक है। इसके लिए कृष्णा अल्लावरु पटना पहुंचे हैं। संगठन सृजन साथी अभियान के तहत ये बैठक आयोजित की गई। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम की अध्यक्षता में 11 बजे से सदाकत आश्रम में यह बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों, पर्यवेक्षकों, कनेक्ट सेंटर से जुड़े पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है। संगठन सृजन साथी अभियान को लेकर बिहार कांग्रेस ने 53 सांगठनिक जिलों में 155 जिला ऑब्जर्वर को नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देश पर हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी किया था पलटवार दरअसल, सोमवार को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया सात अपीलें की थी। उन्होंने वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने और सोने की खरीद सीमित करने की सलाह दी थी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे नाकामी करार दिया। कहा कि अब देश चलाना प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है। X पर एक पोस्ट में राहुल ने लिखा, ‘कल मोदी जी ने जनता से त्याग मांगा। सोना मत खरीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम इस्तेमाल करो, खाद और खाने के तेल का उपयोग घटाओ, मेट्रो से चलो, घर से काम करो। ये उपदेश नहीं हैं। ये विफलता हैं।’  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *