Video: एक पखवाड़े से जलापूर्ति ठप, फूटा ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Video: एक पखवाड़े से जलापूर्ति ठप, फूटा ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

लाठी क्षेत्र के केरालिया गांव में पिछले एक पखवाड़े से जलापूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण ने विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही जलदाय विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। समय पर जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता प्रयागसिंह भाटी ने बताया कि कुछ वर्ष पहले केरालिया गांव के राजपूत मोहल्ले, सुथार मोहल्ले, मुस्लिम मोहल्ले, गोस्वामी मोहल्ले, मंगणियार मोहल्ले एवं भील मोहल्ले के रहवासियों को पेयजल मुहैया करवाने के उद्देश्य से जलदाय विभाग कि ओर नलकूप खुदवाया था। नलकूप पिछले एक पखवाड़े से खराब होने के कारण गांव के विभिन्न मोहल्ले में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। ऐसे में मोहल्ले वासियों को महंगे दामों में पानी खरीद कर उपयोग में लेना पड़ता है तथा वहीं दूसरी और गर्मी जिससे आवारा पशुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले वासियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते जल आपूर्ति नहीं हुई तो जलदाय विभाग के आगे धरना प्रदर्शन किया जाएग। इस दौरान मगसिंह भाटी, प्रयागसिंह, देवीसिंह भाटी, गोपालसिंह, स्वरुपसिंह, घेवरसिंह भाटी, अखबर खां, जमालदीन, ईलाऊ खां, गफुर खां, इस्लाम खां, महेन्द्र खां, सुभान खां, डाडे खां, सतार खां, शायब खां, देवीसिंह, हसन खां, बरकत खां, डाडू खां सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *