अहमदाबाद. मोबाइल फोन देखने में मशगूल व्यक्ति के बैग से एक शातिर व्यक्ति ने चेन खोलकर 5.50 लाख रुपए की नकदी पार कर दी। यह घटना सीसीटवी कैमरे में भी कैद हो गई है। मोटेरा निवासी विक्रम सिंह राजपूत (24) ने इस संबंध में 29 मई को खाडिया थाने में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के तहत वह सवा एक से डेढ़ बजे के दौरान एमजी हवेली रोड सोनी की खडकी के पास मास्टर चेन की दुकान के आगे से गुजर रहे थे। उसी समय अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग की चेन को खोलकर अंदर से 500 के दर की दो रीम पांच लाख रुपए और 100 रुपए के दर की एक गड्डी यानी 50 हजार रुपए सहित 5.50 लाख रुपए पार कर दिए।
Video news : मोबाइल में मशगूल व्यक्ति के बैग से 5.50 लाख की नकदी पार, देखिए वीडियो


