अहमदाबाद. शहर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) टीम ने शहर के बापूनगर इलाके में दबिश देकर 8 किलोग्राम गांजा जब्त करते हुए दो लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से बरामद गांजा की कीमत चार लाख रुपए है। पकड़े गए आरोपियों में पन्ना एस्टेट के पास रहने वाला मो.ताहिर भुरजी (30) और सत्यम फ्लैट निवासी करण कोकुलवार (31) शामिल हैं। एसओजी के तहत उन्होंने सूचना के आधार पर मणिलाल चाली में रेहान मस्जिद के पास टूटे मकान से एवं सत्यम फ्लैट में दबिश देकर दोनों को पकड़ा है। जांच में सामने आया कि इन दोनों के विरुद्ध पहले भी मामले दर्ज हुए हैं।


