कटिहार में वाहन चेकिंग अभियान शुरू:DL-रस्ट्रेशन-बीमा-फिटनेस की जांच की, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का चालान कटा

कटिहार में वाहन चेकिंग अभियान शुरू:DL-रस्ट्रेशन-बीमा-फिटनेस की जांच की, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का चालान कटा

कटिहार जिला प्रशासन ने सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को एक व्यापक अभियान शुरू किया है। सुबह 8 बजे से पूरे जिले में ‘विशेष यातायात चेकिंग अभियान’ चलाया जा रहा है। यह अभियान ‘जीरो टॉलरेंस’ के सिद्धांत पर आधारित है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, कटिहार ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। जिला गोपनीय प्रशाखा से जारी आदेश में बताया गया है कि हाल के दिनों में यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क पर बढ़ती लापरवाही के कारण कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें जान-माल का नुकसान हुआ है। बिना हेलमेट वाहन चलाना, नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाना और तेज रफ्तार से वाहन चलाना राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो रहा था। इन्हीं कारणों से सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और अनुशासन स्थापित करने के लिए यह व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी प्रकार के वाहनों की कानूनी और तकनीकी जांच की जाएगी। दोपहिया वाहनों पर चालक और पीछे बैठे व्यक्ति (पिलियन राइडर) दोनों के लिए हेलमेट की सघन जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त, ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण, बीमा, फिटनेस, परमिट, ध्वनि-प्रदूषण और प्रदूषण सर्टिफिकेट जैसे सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। फर्जी कागजात पकड़ने के लिए दस्तावेजों का मिलान VAHAN और SARATHI पोर्टल के डेटाबेस से भी किया जाएगा। आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों, जिला सड़कों, प्रमुख चौराहों, यातायात जंक्शनों, बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और पहले से चिन्हित दुर्घटना संभावित ‘ब्लैक स्पॉट’ पर विशेष रूप से सघन चेकिंग की जा रही है। इन स्थानों पर बैरिकेडिंग, लेन-डिवाइडर, रिफ्लेक्टिव कोन, चेतावनी संकेतक और रोड मार्किंग की स्थिति की भी जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत तत्काल कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान, आवश्यकता पड़ने पर धारा 206 के तहत ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए जा रहे हैं। कटिहार जिला प्रशासन ने सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को एक व्यापक अभियान शुरू किया है। सुबह 8 बजे से पूरे जिले में ‘विशेष यातायात चेकिंग अभियान’ चलाया जा रहा है। यह अभियान ‘जीरो टॉलरेंस’ के सिद्धांत पर आधारित है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक, कटिहार ने इस संबंध में संयुक्त आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। जिला गोपनीय प्रशाखा से जारी आदेश में बताया गया है कि हाल के दिनों में यातायात नियमों के उल्लंघन और सड़क पर बढ़ती लापरवाही के कारण कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें जान-माल का नुकसान हुआ है। बिना हेलमेट वाहन चलाना, नाबालिगों द्वारा गाड़ी चलाना और तेज रफ्तार से वाहन चलाना राहगीरों के लिए खतरनाक साबित हो रहा था। इन्हीं कारणों से सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और अनुशासन स्थापित करने के लिए यह व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी प्रकार के वाहनों की कानूनी और तकनीकी जांच की जाएगी। दोपहिया वाहनों पर चालक और पीछे बैठे व्यक्ति (पिलियन राइडर) दोनों के लिए हेलमेट की सघन जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त, ड्राइविंग लाइसेंस, पंजीकरण, बीमा, फिटनेस, परमिट, ध्वनि-प्रदूषण और प्रदूषण सर्टिफिकेट जैसे सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। फर्जी कागजात पकड़ने के लिए दस्तावेजों का मिलान VAHAN और SARATHI पोर्टल के डेटाबेस से भी किया जाएगा। आदेश के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों, जिला सड़कों, प्रमुख चौराहों, यातायात जंक्शनों, बाजार क्षेत्रों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों और पहले से चिन्हित दुर्घटना संभावित ‘ब्लैक स्पॉट’ पर विशेष रूप से सघन चेकिंग की जा रही है। इन स्थानों पर बैरिकेडिंग, लेन-डिवाइडर, रिफ्लेक्टिव कोन, चेतावनी संकेतक और रोड मार्किंग की स्थिति की भी जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत तत्काल कार्रवाई की जा रही है। अभियान के दौरान, आवश्यकता पड़ने पर धारा 206 के तहत ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य संबंधित दस्तावेज जब्त किए जा रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *