Unnao MP Sakshi Maharaj made a big statement on Raghav Chadha: उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ज्वाइन करने के साथ राघव चड्ढा ने कहा था कि एक अच्छा आदमी गलत जगह था। अब सही जगह आ गया। जब जागे तभी सवेरा। इसके साथ ही उन्होंने बिजली समस्या पर भी चर्चा की। बोले अधिकारियों के साथ बैठक होगी। सांसद साक्षी महाराज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त विचार व्यक्त किये। इसके पहले उन्होंने कार्यालय में आए लोगों की समस्याओं को सुना और उनका समाधान किया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी और अन्य नेता भी मौजूद थे। दरअसल आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने अकेले ही बीजेपी ज्वाइन नहीं किया। उन्होंने राज्यसभा के 6 सांसदों के साथ आम आदमी पार्टी छोड़ है। राघव चड्ढा के इस कदम से आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दो तिहाई सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल हुए हैं।
सांसद साक्षी महाराज ने कहा, “जब जागो तभी सवेरा।”
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने कहां कि राघव चड्ढा किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने स्वयं कहा है कि एक अच्छा व्यक्ति गलत जगह पर था, अब सही जगह आ गया है। बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, जो एकात्मक मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है।
बीजेपी सबका साथ सबका विकास…
साक्षी महाराज ने कहा कि आदमी को जब समझ में आ जाए तभी सवेरा होता है। हम सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, और सबका प्रयास की नीत पर चल रहे हैं। इसे देखकर लोग प्रशंसा भी करेंगे; अभी सात आए हैं, आगे और भी आएंगे।
बिजली समस्या को लेकर अधिकारियों से बातचीत करेंगे सांसद साक्षी
साक्षी महाराज ने कहा कि बिजली समस्या को लेकर जल्द ही जिला स्तरीय बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें विभागीय अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के लिए कहा जाएगा। उनका प्रयास है कि जनता की हर समस्या का समाधान हो।
आम आदमी पार्टी के साथ राज्यसभा सांसद बीजेपी में
चर्चा है कि राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा बीजेपी में शामिल हुए हैं उनके साथ पंजाब से ही राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, अशोक मित्तल, स्वाति मालीवाल, दिल्ली से विक्रमजीत सिंह, राजेंद्र गुप्ता, हरभजन सिंह शामिल है।


