सोनभद्र की अनपरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर अपनी 13 वर्षीय नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म और उसका अवैध गर्भपात कराने का आरोप है। पुलिस को पीड़िता के पिता ने तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनके चचेरे भाई ने उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता का अवैध गर्भपात भी कराया। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना अनपरा में बी एन एस और पॉक्सो एक्ट की धारा मे मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश मे जुटी थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अनपरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पास्को एक्ट में फरार चल रहे आरोपी रेहटा गांव के पास है इस सूचना पर सक्रिय घेराबंदी करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चंद्रप्रकाश उर्फ चंदन पुत्र छोटेलाल, (30)निवासी ग्राम रेहटा, के रूप में हुई अनपरा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के लिए भेज दिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अनपरा सत्येन्द्र कुमार राय और कांस्टेबल अजीत यादव, शामिल थे।


