Udaipur Crime : बाइक से घर लौट रहे युवक पर छुरी से सीने पर हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत

Udaipur Crime : बाइक से घर लौट रहे युवक पर छुरी से सीने पर हमला, अस्पताल ले जाते समय मौत

कोटड़ा. (उदयपुर)। बेकरिया थाना क्षेत्र के टांकरी घाटी में गत दिनों बाइक सवार युवक पर अज्ञात बदमाशों ने छुरी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से हॉस्पिटल जाते समय युवक की मौत हो गई। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसआई शांतिलाल अहारी ने बताया कि सिरोही जिले के पिंडवाड़ा अन्तर्गत ठंडी वेरी निवासी मेवा राम (25) पुत्र लिंबा राम गरासिया बुधवार को सामाजिक कार्यक्रम में पीपली खेड़ा गांव आया हुआ था। कार्यक्रम में शामिल होकर रात करीब 9 बजे बाइक पर सवार होकर अपने दोस्तों के साथ बेकरिया से घर लौट रहा था। इसी दौरान बेकरिया थाने से तीन किलोमीटर दूर टांकरी घाटी में दो बाइक पर आए अज्ञात बदमाशों ने मेवा राम पर छुरी से सीने पर हमला कर दिया। सीने में गंभीर चोट लगने से हॉस्पिटल ले जाते समय मेवा राम की बीच रास्ते मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बेकरिया हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अड़े परिजन, तीसरे दिन हुआ पोस्टमार्टम

पिंडवाड़ा के ठंडी वेरी से पहुंचे मृत युवक के भाई मालाराम एवं ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस और मोतबिरों कीह समझाइश के चलते तीसरे दिन शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। बताया गया कि मृत युवक विवाहित था, जिसके तीन छोटे बच्चे है और पत्नी गर्भवती है। भाई मालाराम ने कहा कि हम मजदूरी कर जीवन गुजारा करते हैं। मेरे खुद के बच्चों का गुजारा नहीं कर पा रहा अब छोटे भाई के बच्चों का कैसे पेट भर पाएगा।

पुलिस कर रही है जांच

घटना के बाद कोटड़ा डिप्टी डूंगर सिंह चूंडावत के निर्देशन में बेकरिया थानाधिकारी उत्तम सिंह मेड़तिया मय पुलिस टीम के आरोपियों की तलाश कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *