ससुराल जा रहे 2 यूवक को ट्रक ने कुचला; मौत:पूर्णिया में बाइक के परखच्चे उड़े, एक मोटरसाइकिल पर थे सवार

ससुराल जा रहे 2 यूवक को ट्रक ने कुचला; मौत:पूर्णिया में बाइक के परखच्चे उड़े, एक मोटरसाइकिल पर थे सवार

पूर्णिया के जानकीनगर में बाइक से ससुराल जा रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचल डाला। हादसा इतना जबरदस्त था कि न सिर्फ बाइक के परखच्चे उड़ गए, बल्कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को फौरन GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया, मगर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसा जानकीनगर थाना क्षेत्र स्थित एनएच पर चैनपुरा गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के नारायणपट्टी चांदनी चौक वार्ड-5 निवासी सचंद्र राम के बेटे विक्की कुमार उर्फ मन्नू (21) और मुरलीगंज वार्ड 10 निवासी मनोज राम के बेटे सुधीर कुमार राम (27) के रूप में हुई है। दोनों युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। ट्रक ने दोनों को मारी टक्कर घटना की जानकारी देते हुए मनोज राम ने बताया कि सुधीर कुमार राम पूर्णिया के जानकीनगर स्थित मधुबन में अपने ससुर दिनेश राम के घर जा रहा था। उसके साथ बाइक पर उनके बहनोई का भाई विक्की भी सवार था। इसी दौरान चैनपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को तुरंत जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जानकीनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर थाने ले आई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सुधीर अपने ससुराल जा रहा था मृतक विक्की कुमार उर्फ मन्नू के पिता सचंद्र राम ने बताया हम लोगों को फोन से खबर मिली कि एक्सीडेंट हो गया है। जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि दोनों की मौत हो गई है। सुधीर अपने ससुराल जा रहा था, किसी ने नहीं सोचा था कि रास्ते में ही उसकी जान चली जाएगी। घर का कमाने वाला चला गया, अब परिवार कैसे चलेगा। जानकीनगर थानाध्यक्ष परिलक्षित पासवान ने बताया कि जानकीनगर थाना क्षेत्र में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूर्णिया के जानकीनगर में बाइक से ससुराल जा रहे दो युवकों को ट्रक ने कुचल डाला। हादसा इतना जबरदस्त था कि न सिर्फ बाइक के परखच्चे उड़ गए, बल्कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को फौरन GMCH पूर्णिया में एडमिट कराया, मगर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसा जानकीनगर थाना क्षेत्र स्थित एनएच पर चैनपुरा गांव के पास हुआ। मृतकों की पहचान मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के नारायणपट्टी चांदनी चौक वार्ड-5 निवासी सचंद्र राम के बेटे विक्की कुमार उर्फ मन्नू (21) और मुरलीगंज वार्ड 10 निवासी मनोज राम के बेटे सुधीर कुमार राम (27) के रूप में हुई है। दोनों युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। ट्रक ने दोनों को मारी टक्कर घटना की जानकारी देते हुए मनोज राम ने बताया कि सुधीर कुमार राम पूर्णिया के जानकीनगर स्थित मधुबन में अपने ससुर दिनेश राम के घर जा रहा था। उसके साथ बाइक पर उनके बहनोई का भाई विक्की भी सवार था। इसी दौरान चैनपुरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों को तुरंत जीएमसीएच पूर्णिया ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जानकीनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर थाने ले आई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सुधीर अपने ससुराल जा रहा था मृतक विक्की कुमार उर्फ मन्नू के पिता सचंद्र राम ने बताया हम लोगों को फोन से खबर मिली कि एक्सीडेंट हो गया है। जब अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि दोनों की मौत हो गई है। सुधीर अपने ससुराल जा रहा था, किसी ने नहीं सोचा था कि रास्ते में ही उसकी जान चली जाएगी। घर का कमाने वाला चला गया, अब परिवार कैसे चलेगा। जानकीनगर थानाध्यक्ष परिलक्षित पासवान ने बताया कि जानकीनगर थाना क्षेत्र में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हुई है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर मौके से फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *