एक की हालत गंभीर
Two groups clashed in Burhanpur over DJ music: गणपति थाना क्षेत्र के आलमगंज मालीवाड़ा में विवाह कार्यक्रम में डीजे की आवाज को लेकर दो पक्षों के बीच शनिवार देर रात विवाद हो गया। बहस, नोकझोंक होने के बाद पथराव,मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट में लहुलूहान हुए घायलों को जिला अस्पताल रवाना किया गया।एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
टीआइ सुरेश महाले ने बताया कि विवाह कार्य में डीजे पर गाने बज रहे थे। मोहल्ले में ही रहने वाले एक पक्ष के लोगों ने डीजे की आवाज कम करने को कहा, जिस पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगो में कहासुनी शुरू हो गई। थोड़ी ही देर में मारपीट होने एक पक्ष के दो लोगों को चोट लगी, जबकि दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए है।जिन्हे प्राथमिक इलाज के बाद छूट्टी दी गई। विवाद की सूचना पर पुलिस ने स्थिति को संभाला। Burhanpur एएसपी अंतरसिंह कनेश कनेश ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया।रविवार को दिनभर क्षेत्र में पुलिस बल तैनात करने के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी बुलाया गया।
दोनों पक्षों पर दर्ज किया केस
विवाद के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ गणपति थाने पर पहुंची।पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों की शिकायत पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।एक पक्ष के समद पिता मुस्ताक, रसीद, गड्डू, प्यारु और एक अन्य को आरोपी बनाया है।जबकि दूसरे पक्ष के बादल पिता लालू, आकाश पिता लालू,कुनाल पिता राजेश और सोनू सुमैर को आरोपी बनाया गया है।


