बाइक स्टंट करते समय दो दोस्त हुए हादसे का शिकार:अरवल सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

बाइक स्टंट करते समय दो दोस्त हुए हादसे का शिकार:अरवल सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत, परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगा किया हंगामा

अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के मखदूमाबाद गांव में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। क्या है मामला मृतक की पहचान मखदूमाबाद गांव निवासी नयन अंसारी के पुत्र मुमताज आलम के रूप में हुई है। बताया गया कि मुमताज अपने साथी लीवर उर्फ गुड्डू के साथ गांव के नहर के समीप तेज गति से बाइक चला रहा था। दोनों युवक बाइक पर स्टंट कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर पलट गई। इलाज के दौरान एक की मौत हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मुमताज आलम की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल लीवर उर्फ गुड्डू को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। परिजनों में अस्पताल में काटा बवाल मुमताज आलम की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि युवक जीवित था, लेकिन समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण उसकी जान चली गई। इस मामले में पारसी थाना अध्यक्ष सेराज आलम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र के मखदूमाबाद गांव में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। क्या है मामला मृतक की पहचान मखदूमाबाद गांव निवासी नयन अंसारी के पुत्र मुमताज आलम के रूप में हुई है। बताया गया कि मुमताज अपने साथी लीवर उर्फ गुड्डू के साथ गांव के नहर के समीप तेज गति से बाइक चला रहा था। दोनों युवक बाइक पर स्टंट कर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर पलट गई। इलाज के दौरान एक की मौत हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मुमताज आलम की मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल लीवर उर्फ गुड्डू को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है। परिजनों में अस्पताल में काटा बवाल मुमताज आलम की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि युवक जीवित था, लेकिन समय पर उचित इलाज न मिलने के कारण उसकी जान चली गई। इस मामले में पारसी थाना अध्यक्ष सेराज आलम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले की जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *