समस्तीपुर की मथुरापुर थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लोगों को झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर अकाउंट से रुपए उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मुजफ्फरपुर के रहने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर के मीनापुर के राजवंश कुमार सिंह के बेटे 30 साल के सुधीर कुमार, मीनापुर के ही अच्छे लाल सहनी के बेटे 30 साल के विकास कुमार के रूप में की गई है। इन बदमाशों के पास से अलग-अलग बैंकों के 32 एटीएम कार्ड, दो मोबाइल आदि बरामद की गई है। दोनों बदमाश को जेल भेज दिया गया है। महिला का एटीएम बदलकर 32 हजार रुपए किए थे विड्रॉ सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मथुरापुर बाजार समिति कैंपस स्थित बैंक के एटीएम से पिछले दिनों एक महिला का एटीएम बदलकर करीब 32 हजार रुपए की निकासी की गई थी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस इलाके में एक्टिव थी। इसी दौरान मथुरापुर घाट के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास पुलिस ने सोमवार शाम दो संदिग्ध युवक को देखा। जब दोनों युवकों को रोककर पूछताछ शुरू की गई तो वे भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि दोनों को पकड़ लिया गया। जब दोनों युवक की तलाशी ली गई तो उनके पास कुल 32 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए गए। इसके बाद दोनों युवक को थाने पर लाकर पूछताछ शुरू की गई तो दोनों ने स्वीकार किया है कि समस्तीपुर के अलावा दरभंगा, मुजफ्फरपुर वैशाली आदि इलाकों में घूम-घूम कर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कहा कि वे एटीएम के बाहर खड़े होकर रुपए विड्रॉ करने वाले लोगों पर नजर रखते थे। अगर कोई अकेला आदमी दिखता था, तो वे भी एटीएम के अंदर पहुंच जाते थे। फिर चोरी छिपे रुपए विड्रॉ करने वाले शख्स का पिन नंबर देख लेते थे। फिर किसी तरह से उसे बरगला कर उसका एटीएम कार्ड बदल देते थे। जैसे ही अकेला शख्स एटीएम से बाहर निकलता था, उसके एटीएम से रुपए की निकासी कर लेते थे। आरोपियों ने बताया कि जब तक पैसे कटने का मैसेज एटीएम कार्ड धारक के पास आता था, तब तक वे फरार हो जाते थे। डीएसपी ने बताया कि दोनों बदमाश पर मुजफ्फरपुर के अलावा वैशाली जिले में भी एटीएम बदलकर रुपए निकासी को लेकर आधा दर्जन से अधिक मामला दर्ज है। समस्तीपुर की मथुरापुर थाने की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लोगों को झांसा देकर एटीएम कार्ड बदलकर अकाउंट से रुपए उड़ाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मुजफ्फरपुर के रहने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुजफ्फरपुर के मीनापुर के राजवंश कुमार सिंह के बेटे 30 साल के सुधीर कुमार, मीनापुर के ही अच्छे लाल सहनी के बेटे 30 साल के विकास कुमार के रूप में की गई है। इन बदमाशों के पास से अलग-अलग बैंकों के 32 एटीएम कार्ड, दो मोबाइल आदि बरामद की गई है। दोनों बदमाश को जेल भेज दिया गया है। महिला का एटीएम बदलकर 32 हजार रुपए किए थे विड्रॉ सदर डीएसपी 2 संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मथुरापुर बाजार समिति कैंपस स्थित बैंक के एटीएम से पिछले दिनों एक महिला का एटीएम बदलकर करीब 32 हजार रुपए की निकासी की गई थी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस इलाके में एक्टिव थी। इसी दौरान मथुरापुर घाट के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम के पास पुलिस ने सोमवार शाम दो संदिग्ध युवक को देखा। जब दोनों युवकों को रोककर पूछताछ शुरू की गई तो वे भागने की कोशिश करने लगे। हालांकि दोनों को पकड़ लिया गया। जब दोनों युवक की तलाशी ली गई तो उनके पास कुल 32 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड बरामद किए गए। इसके बाद दोनों युवक को थाने पर लाकर पूछताछ शुरू की गई तो दोनों ने स्वीकार किया है कि समस्तीपुर के अलावा दरभंगा, मुजफ्फरपुर वैशाली आदि इलाकों में घूम-घूम कर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कहा कि वे एटीएम के बाहर खड़े होकर रुपए विड्रॉ करने वाले लोगों पर नजर रखते थे। अगर कोई अकेला आदमी दिखता था, तो वे भी एटीएम के अंदर पहुंच जाते थे। फिर चोरी छिपे रुपए विड्रॉ करने वाले शख्स का पिन नंबर देख लेते थे। फिर किसी तरह से उसे बरगला कर उसका एटीएम कार्ड बदल देते थे। जैसे ही अकेला शख्स एटीएम से बाहर निकलता था, उसके एटीएम से रुपए की निकासी कर लेते थे। आरोपियों ने बताया कि जब तक पैसे कटने का मैसेज एटीएम कार्ड धारक के पास आता था, तब तक वे फरार हो जाते थे। डीएसपी ने बताया कि दोनों बदमाश पर मुजफ्फरपुर के अलावा वैशाली जिले में भी एटीएम बदलकर रुपए निकासी को लेकर आधा दर्जन से अधिक मामला दर्ज है।


