Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा…..31 साल की ये लड़की अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन चारों तरफ इसी की बात हो रही है। बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर व्हाट्सएप चैट की स्क्रीनशॉट में वो दर्द साफ दिखाई दे रहा है, जिसने उसे ऐसा सुसाइड करने पर मजबूर कर दिया। ट्विशा एक मॉडल, एक्टर , कंटेंट क्रिएटर मिस पुणे (Miss Pune) रह चुकी थी। इतना ही नहीं वो एक योगा ट्रेनर और हाइली क्वालिफाइड लड़की भी थी। कॉर्पोरेट कंपनी में भी वो नौकरी कर चुकी थी। बता दें कि पांच महीने पहले 12 दिसंबर 2025 को ट्विशा की वकील समर्थ सिंह से शादी हुई थी। समर्थ भोपाल की रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के बेटे हैं।

फिल्मों में कर चुकी थी काम
ट्विशा शर्मा काफी मेहनती लड़की थी। मॉडलिंग के साथ-साथ तेलुगु फिल्म ‘मुग्गुरु मोनागल्लू’ में एक्ट्रेस के तौर पर काम किया था। मिस पुणे का खिताब भी उनके नाम रहा। वह प्रमाणित योग ट्रेनर थीं। उन्होंने विपश्यना मेडिटेशन भी सीखा था। इतनी ही नहीं सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी से BBA और NMIMS से MBA (डिस्टेंस) किया था। मुंबई में फ्लेवर पॉट फूड्स में मार्केटिंग मैनेजर और जर्मन एकेडमी ऑफ डिजिटल एजुकेशन (DADB) में कम्युनिकेशन मैनेजर के रूप में भी काम कर चुकी थीं।

फिर क्यों उठाया ऐसा कदम
जब से ट्विशा की मौत की खबर सामने आई है हर किसी का यही कहना है कि इतनी पढ़ी-लिखी लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया। बता दें कि 12 मई की शाम ट्विशा ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर घर लौटी थीं। घर पर टीवी देख रही थीं। इसी दौरान मां का फोन आया। बात करते हुए वह छत पर चली गईं। कुछ देर बाद कॉल कट गया। रात करीब 10:30 बजे उनका शव फांसी पर लटका हुआ मिला। परिवार के मुताबिक, आखिरी बातचीत के दौरान ट्विशा काफी परेशान लग रही थीं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह फांसी बताई गई है लेकिन ट्विशा के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।

वायरल हुई ट्विशा की चैट
मौत को गले लगाने से कुछ दिन पहले ट्विशा ने अपनी सहेली मीनाक्षी से अपनी आपबीती शेयर की थी। इस चैट में ट्विशा का दर्द साफ छलक रहा है. उसने इंस्टाग्राम चैट में लिखा, ‘मैं फंस गई हूं यार… तुम मत फंसना. ज्यादा बात नहीं कर सकती. सही समय आने पर कॉल करूंगी.’ वहीं ट्विशा की चैट पढ़कर चिंतित मीनाक्षी ने जवाब दिया, ‘मुझे तुम्हारी चिंता हो रही है. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.’

मां को भी किया था मैसेज
ट्विशा शर्मा का व्हाट्सएप चैट सामने आया था, जो मौत से महज पांच दिन पहले आखिरी बार अपने अपनी मां और पिता को किए थे। ट्विशा ने लिखा था, ‘बहुत परेशान हूं, यह लोग बहुत घटिया हैं. शक करते हैं. समर्थ पूछता है किसका बच्चा है मेरे पेट में। मुझे आकर यहां से ले जाओ. ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे.’ इस चैट में ट्विशा ने ससुराल में हो रहे मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न की खौफनाक दास्तान बयां की थीं।

क्या फिर से होगा पोस्टमार्टम
बीते 7 दिनों से ट्विशा का शव भोपाल एम्स की मर्चुरी में रखा हुआ है और अब वह डीकंपोज (गलने) होने लगा है। प्रशासन का कहना है कि जब तक कोर्ट का आदेश नहीं आता, दोबारा पोस्टमार्टम नहीं हो सकता। वहीं न्याय की मांग को लेकर नोएडा से भोपाल पहुंचे उनके माता-पिता और भाई मुख्यमंत्री आवास पर भी धरना दे चुके हैं।
रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) की पोस्टमॉर्टेम कराया गया था। पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट (Postmortem Report) में सामने आया कि ट्विशा की मौत कारण ‘एंटेमॉर्टम हैंगिंग बाय लिगेचर’ बताया गया है। रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये सामने आई कि ट्विशा के बॉडी पर कई ‘एंटीमॉर्टम चोटें ‘भी मिली है जिसने उसके परिजनों को और भी रोष है। इसके बाद अधिकारियों ने पोस्टमॉर्टम जांच के दौरान एक बड़ी चूक मानी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,कथित फांसी के मामलों में जरूरी लिगेचर मटीरियल पोस्टमॉर्टेम के समय फोरेंसिक को नहीं दिया गया था।


