Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Twisha Sharma postmortem report: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में अब नया मोड़ आ गया है। शुरुआती आरोपों में जहां परिवार ने इसे हत्या और दहेज प्रताड़ना के चलते हत्या की आशंका जताई थी। वहीं अब भोपाल पुलिस ने जो कहा वो चौंकाने वाला है। पुलिस का कहना है कि अब तक जो मेडिकल और फॉरेंसिक सबूत मिले हैं, वह हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या की ओर इशारा कर रहे हैं।

12 मई को घर ससुराल में फंदे पर लटकी मिली थी ट्विशा

मामला 12 मई का है। जब नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा (Twisha Sharma) अपने ससुराल भोपाल के कटारा हिल्स में घर में ही फंदे पर लटकी पाई गई थीं। ट्विशा की शादी कुछ महीने पहले ही भोपाल के एक वकील समर्थ सिंह के साथ हुई थी। ट्विशा के परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही ट्विशा को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ‘एंटी मॉर्टेम हैंगिंग’

अब तक हत्या का केस माने जा रहे इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Twisha Sharma postmortem report) ही अब सबसे बड़ा केंद्र बन गई है। दरअसल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी मॉर्टेम हैंगिंग फांसी लगाकर आत्महत्या करने के संकेत मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में Twisha Sharma के शरीर पर कई बाहरी चोटें पाई गईं हैं। रिपोर्ट में बाईं बांह पर अलग-अलग आकार के तीन नीले निशान और बाईं कलाई तथा दाईं अनामिका उंगली पर दो लाल निशान का जिक्र भी किया गया है।

ट्विशा ने की थी आत्महत्या- पुलिस कमिश्नर

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार का कहना है कि अब तक के सबूत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या की कहानी सुना रहे हैं। उनका कहना है कि ट्विशा शर्मा ने आत्महत्या की थी। इसके साथ ही कमिश्नर ने Twisha Sharma के परिवार द्वारा उनके पति और सास पर लगाए गए हत्या के आरोपों को खारिज कर दिया है।

नहीं मिले ड्रग्स लेने का सबूत

कमिश्नर ने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम में ड्रग्स सेवन के कोई संकेत नहीं मिले हैं और न ही उनकी जांच में उन्हें ऐसे कोई सबूत मिले। जबकि रिटायर्ड जज सास गिरीबाला सिंह ने Twisha Sharma पर नशे की लत के आरोप लगाए थे। बताया जा रहा है कि पति समर्थ फिलहाल फरार है।

ट्विशा के परिवार ने उठाए सवाल

हालांकि ट्विशा के परिवार ने इस निष्कर्ष पर भी सवाल उठाए हैं। अब भी परिवार का दावा है कि शरीर पर कई चोटों के निशान थे। उन्हें शक है कि मौत से पहले उसके साथ मारपीट की गई थी। इसी वजह से परिवार ने मामले में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग उठाई थी।

सीसीटीवी में अकेले छत पर जाती दिखी थी ट्विशा

इस जांच को और पेचीदा बनाने वाला एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में Twisha Sharma अकेले छत की ओर जाती नजर आ रही है। पुलिस इसे भी अहम सबूत मान रही है। जबकि परिवार का कहना है कि इससे पूरी सच्चाई साबित नहीं होती।

सोशल मीडिया और ग्लैमर से जुड़ी थी ट्विशा

भोपाल के इस मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ा क्योंकि, ट्विशा सोशल मीडिया और ग्लैमर से जुड़ी थी। वे पूर्व मिस पुणे प्रतियोगिता से भी जुड़ी थी और एक्टिंग छोड़कर MBA कर रही थी। उनके दोस्तों और सहकलाकारों ने उसे एक जिंदादिल और बेहद पॉजिटिव रहने वाली लड़की कहा है।

ट्विशा ने की है आत्महत्या

अभी तक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और हमने जो दूसरे सबूत इकट्ठा किए हैं, उनसे हमें यही पता चला है कि यह आत्महत्या का मामला है, हत्या का नहीं। हमारी अब तक की जांच के मुताबिक, यह 'एंटी-मॉर्टम हैंगिंग' यानी फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला है। अब तक इकट्ठा किए गए सबूत साफ तौर पर आत्महत्या की ओर ही इशारा करते हैं। पोस्टमार्टम करवाने का अधिकार हमारे पास नहीं है। इसके लिए Twisha Sharma के परिवार को कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा।

संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर, भोपाल

बड़ा सवाल

पूरे मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यही है क्या सचमुच ट्विशा शर्मा ने आत्महत्या की थी या फिर दहेज और मानसिक प्रताड़ना से जुड़ा कोई बड़ा सच अभी सामने आना बाकी है? SIT जांच और दूसरी बार पोस्टमार्टम की मांग अब भी इस केस को लगातार चर्चा में बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *