Twisha Sharma case: CBI का बड़ा एक्शन, पति समर्थ और रिटायर्ड जज सास 14 दिन की Judicial Custody में

Twisha Sharma case: CBI का बड़ा एक्शन, पति समर्थ और रिटायर्ड जज सास 14 दिन की Judicial Custody में

भोपाल की एक अदालत ने पूर्व मॉडल त्विषा शर्मा के पति समर्थ सिंह और उसकी सास गिरिबाला सिंह को दहेज उत्पीड़न के आरोप में सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद मंगलवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
त्विषा का शव 12 मई को भोपाल स्थित उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला था।

त्विषा के परिवार के वकील अंकुर पांडे ने बताया कि सीबीआई ने रिमांड अवधि पूरी होने के बाद समर्थ सिंह और उसकी मां एवं सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश गिरिबाला को शोभना भलावे की अदालत में पेश किया जिसने दोनों को 16 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इससे एक दिन पहले सोमवार को सीबीआई ने त्विषा शर्मा की मौत की जांच के सिलसिले में डमी का इस्तेमाल करके उनके ससुराल स्थित घर में अपराध के दृश्य का नाट्य रूपांतरण (रीक्रिएशन) किया एवं कथित आत्महत्या की परिस्थितियों का अवलोकन किया था।

अधिकारियों ने कहा था कि फोरेंसिक और अपराध स्थल विशेषज्ञों के साथ सीबीआई समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह को घटनास्थल लेकर पहुंची और उनसे 12 मई की रात की घटना का विस्तृत ब्योरा देने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *