ट्विशा केस- समर्थ-ट्विशा के बीच ‘प्रेग्नेंसी’ पर बढ़ा था विवाद:समर्थ ने पूछा था- ये किसका बच्चा?; इसी कंट्रोवर्सी पर सीबीआई जांच का फोकस

ट्विशा केस- समर्थ-ट्विशा के बीच ‘प्रेग्नेंसी’ पर बढ़ा था विवाद:समर्थ ने पूछा था- ये किसका बच्चा?; इसी कंट्रोवर्सी पर सीबीआई जांच का फोकस

एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच कर रही सीबीआई का फोकस अब ‘प्रेग्नेंसी’ के इर्द-गिर्द घूम रहा है। अब तक की पूछताछ और डिजिटल एविडेंस से यह साफ हो गया है कि समर्थ और ट्विशा के बीच झगड़े की जड़ प्रेग्नेंसी थी। समर्थ ने ट्विशा से पूछा था कि तुम प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हो? यह किसका बच्चा है? ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने न्यायिक हिरासत से पहले मीडिया को बताया था कि प्रेग्नेंसी बेटे और बहू के बीच का मामला है। उन्होंने यह जरूर बताया कि ट्विशा और समर्थ ने आपसी सहमति से 30 अप्रैल को प्रेग्नेंसी टर्मिनेट कराई थी। इसके बाद ट्विशा मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। सास गिरिबाला सिंह बेटे समर्थ के साथ ट्विशा को भोपाल के एक बड़े साइकेट्रिस्ट के पास भी ले गई थीं। यानी ट्विशा की मौत का रहस्य प्रेग्नेंसी के साथ जुड़ा हो सकता है, इस एंगल पर सीबीआई की टीम जांच कर रही है। इसके अलावा डिप्रेशन, ड्रग और अन्य आरोप-प्रत्यारोपों की जांच में क्या हो रहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में… हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार सीबीआई को अब तक पोस्टमॉर्टम के बाद सुरक्षित रखे गए ट्विशा के गर्भाशय की हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट नहीं मिली है। यही वजह है कि सीबीआई अब भी सेकेंड पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट परिजनों को देने से बच रही है। सीबीआई अधिकारी मौत से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल चैट्स और आरोपियों के बयानों का मिलान कर रहे हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, मामले के कई अहम पहलुओं की पड़ताल पूरी हो चुकी है। अब एजेंसी फॉरेंसिक रिपोर्ट और विशेषज्ञों की राय के आधार पर घटनाक्रम की अंतिम कड़ियां जोड़ने में जुटी है। ट्विशा की चैट- मुझसे पूछ रहा है किसका बच्चा है इस केस में सीबीआई को ट्विशा और उसकी मां के बीच हुई चैटिंग भी मिली है, जिसमें ट्विशा ने कहा था कि समर्थ मुझसे पूछ रहा है कि किसका बच्चा है? मैं उसकी बातों को कैसे इग्नोर करूं? समर्थ ने सीबीआई को बताया है कि प्रेग्नेंसी को लेकर ट्विशा और उसके बीच सब कुछ सामान्य नहीं था। उसने ट्विशा के किसी दोस्त के बारे में भी सीबीआई को जानकारी दी है। ट्विशा के बारे में उसने बताया कि उसका बहुत जल्दी मूड स्विंग होता था। कभी किसी बात पर राजी होती थी, तो कभी उसी बात पर नाराज हो जाती थी। गिरिबाला ने कहा था- प्रेग्नेंसी की खबर से खुश थे हम गिरिबाला ने अपने बयान में बताया था कि प्रेग्नेंसी की खबर से हम तो खुश थे, लेकिन ट्विशा खुद बच्चा नहीं चाहती थी। उसे लगता था कि बच्चे का जन्म उसके कॅरियर में दिक्कत बनेगा। सीबीआई को पूछताछ में समर्थ ने यह भी बताया है कि शादी के छह महीने में ट्विशा पांच बार दिल्ली और अजमेर गई थी। अजमेर में ट्विशा के भाई की पोस्टिंग है। 30 अप्रैल को प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन के बाद भी ट्विशा अपने माता-पिता के पास दिल्ली गई थी। इसके कुछ दिनों बाद वह भोपाल लौटी थी। डॉक्टर बताएंगे– ट्विशा क्यों डिप्रेशन में थी ? सीबीआई जल्द ही उस डॉक्टर के भी बयान दर्ज करेगी, जिसके पास ट्विशा के डिप्रेशन का इलाज चला था। सीबीआई डॉक्टर से यह जानना चाहती है कि मरीज ने उन्हें क्या-क्या परेशानियां बताई थीं? प्रेग्नेंसी टर्मिनेट करने का फैसला क्यों किया गया? क्या प्रेग्नेंसी टर्मिनेशन ही ट्विशा के डिप्रेशन की असल वजह थी? डॉक्टर के जवाबों के बाद सीबीआई ट्विशा के चैट्स, ट्विशा की मां रेखा शर्मा के बयान और समर्थ के बयानों को क्रॉस-चेक कर किसी निष्कर्ष पर पहुंचेगी। ब्यूटी पार्लर, इवनिंग वॉक और सीसीटीवी की कड़ियां… सीबीआई इस मामले में साइकेट्रिस्ट से भी राय ले रही है। वजह यह है कि ट्विशा 12 मई को दोपहर 3 बजे ब्यूटी पार्लर गई थी। उसने हेड मसाज लिया था और शाम 6:15 बजे लौटी थी। इसके बाद वह इवनिंग वॉक पर गई। छत पर जाने से पहले उसके हाथ में हेडफोन था। सीबीआई ने सीसीटीवी फुटेज भी देख लिए हैं। हालांकि इनमें ऊपर क्या हुआ, यह नजर नहीं आता। फुटेज में सिर्फ ट्विशा को सीढ़ियों से उतारते और उसे सीपीआर देते हुए देखा जा सकता है। जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है सीबीआई सीबीआई के चार इमली स्थित दफ्तर में दिल्ली ब्रांच के अधिकारी इस केस से जुड़े अलग-अलग पहलुओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। हिस्टोपैथोलॉजी सहित कुछ अन्य रिपोर्ट अभी मिलनी बाकी हैं। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इस केस के परिस्थितिजन्य साक्ष्यों की कड़ियां लगभग तैयार हैं। फोरेंसिक एविडेंस पर काम चल रहा है। अगले दो महीने के भीतर इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… ट्विशा केस-पति और सास को जेल भेजा:CBI ने नहीं मांगी रिमांड; गिरिबाला का आरोप- ट्विशा के वकील ने बेटे समर्थ से मारपीट की ट्विशा केस- CBI ने 80kg की डमी फंदे पर लटकाई:सास-पति के सामने सीन रीक्रिएट, अबॉर्शन की सलाह देने वाली डॉक्टर से पूछताछ होगी ट्विशा केस- गिरिबाला बोलीं-गलती हुई…मां-बेटे बताएंगे फांसी से कैसे उतारा:CBI पूछेगी- गिरफ्तारी से क्यों डरीं, कसूर नहीं तो बेटा फरार क्यों हुआ ट्विशा केस- गिरफ्तार रिटायर्ड जज का आखिरी फैसला सुर्खियों में:फैज कुरैशी हत्याकांड में आरोपी बरी; कोर्ट ने कहा-FSL रिपोर्ट से संलिप्तता साबित नहीं हुई ट्विशा केस-सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर:आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होगी; एक्ट्रेस के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन करेंगे शादी में रिश्तेदारों ने कहा था-घर की जज ट्विशा होगी:सोशल मीडिया पर सामने आया वेडिंग ट्रेलर, समर्थ से मजाक करती दिखीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *