जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर रखे बर्तन:पुराने बोर सूखे, एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी; 4 नए नलकूपों के लिए PHE को प्रस्ताव भेजा

जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने सड़क पर रखे बर्तन:पुराने बोर सूखे, एक दिन छोड़कर मिल रहा पानी; 4 नए नलकूपों के लिए PHE को प्रस्ताव भेजा

टीकमगढ़ जिला मुख्यालय से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत शिवपुरी में ग्रामीण गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। मंगलवार रात ग्रामीणों ने सड़क पर बर्तन रखकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि भीषण गर्मी के कारण नलों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। वर्तमान में शिव धाम कुंडेश्वर से एक दिन के अंतराल पर पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन यह भी पर्याप्त नहीं है। शिव धाम कुंडेश्वर निवासी सोनू रजक, लक्ष्मी प्रसाद, मनोहर, चंदन और प्रियंका ने बताया कि वार्ड 9 में जल संकट सबसे अधिक है। उन्हें पानी के इंतजार में पूरा दिन बिताना पड़ता है। नल केवल 5 से 10 मिनट के लिए आते हैं, वह भी एक दिन छोड़कर। चार नए बोर खनन के लिए पीएचई को प्रस्ताव भेजा ग्राम पंचायत शिवपुरी के प्रतिनिधि दिनेश खटीक ने बताया कि पानी उपलब्ध कराने वाले पुराने बोर सूख गए हैं। चोपरा कुआं से अभी आपूर्ति की जा रही है, लेकिन वह भी सूखने की कगार पर है। पंचायत ने पीएचई विभाग को चार नए बोर खनन के लिए प्रस्ताव भेजा है, जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले समय में जल संकट और गहराएगा, जिससे लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों को भी पानी नहीं मिल पाएगा। मंगलवार रात ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद पंचायत प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *