एटा में जनगणना 2027 के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह ने गांधी स्मारक इंटर कॉलेज स्थित प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान तहसीलदार नीरज कुमार वार्ष्णेय भी उनके साथ मौजूद रहे। आगामी जनगणना के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। एटा सदर तहसील क्षेत्र में दो प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें गांधी स्मारक इंटर कॉलेज और अविनाशी सहाय इंटर कॉलेज शामिल हैं। इन केंद्रों पर कुल 1764 सुपरवाइजरों और प्रगणकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को 39 बैचों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण का अंतिम बैच 5 मई को लगाया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये कर्मी घर-घर जाकर जनगणना का डेटा एकत्र करेंगे।


