दर्दनाक हादसा, पेड़ की डाल गिरने से महिला की मौत:अयोध्या जिले के बीकापुर ब्लॉक के मजरुद्दीनपुर गांव में हुई घटना

दर्दनाक हादसा, पेड़ की डाल गिरने से महिला की मौत:अयोध्या जिले के बीकापुर ब्लॉक के मजरुद्दीनपुर गांव में हुई घटना

अयोध्या जिले के बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के मजरुद्दीनपुर गांव में बुधवार को को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज हवा या अचानक टूटकर गिरी पेड़ की बड़ी डाल की चपेट में आने से हेमा यादव उम्र करीब 40 साल (निवासी मजरुद्दीनपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बचाव का कोई अवसर नहीं मिल सका,लेखपाल को लेकर लोगों में आक्रोश
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, घटना अचानक हुई जिससे बचाव का कोई अवसर नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन क्षेत्र के लेखपाल सर्वेश मिश्र से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, पर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।लोगों ने उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद मौके पर राजस्व अमले की त्वरित मौजूदगी नहीं हो सकी, जिससे राहत एवं आवश्यक कार्रवाई में देरी की स्थिति बनी रही।
वहीं, नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा घटना की जांच कराई जाएगी।घटना के बाद पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *