DM आवास के पास ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटा समेत राहगीर घायल, सड़क किनारे ऑटो का वेट कर रही थी महिला, ड्राइवर गिरफ्तार

DM आवास के पास ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटा समेत राहगीर घायल, सड़क किनारे ऑटो का वेट कर रही थी महिला, ड्राइवर गिरफ्तार

जमुई में बुधवार को डीएम आवास के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायलों की पहचान मुंगेर जिले के गंगटा गांव निवासी पूनम देवी (45), उनके पुत्र राहुल कुमार (25) और लक्ष्मीपुर प्रखंड निवासी ममता देवी (60) के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ऑटो का इंतजार कर रही महिला घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल कुमार अपनी मां पूनम देवी के साथ बाइक से जमुई की ओर आ रहे थे। डीएम आवास के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राहुल और पूनम देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान पास में टेंपू का इंतजार कर रहीं ममता देवी भी अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गईं, जिससे उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। हादसे से आक्रोशित राहगीरों और परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने चालक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर टाउन थाना भेज दिया। पुलिस ने ड्राइवर को लिया हिरासत में डायल 112 के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जमुई में बुधवार को डीएम आवास के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायलों की पहचान मुंगेर जिले के गंगटा गांव निवासी पूनम देवी (45), उनके पुत्र राहुल कुमार (25) और लक्ष्मीपुर प्रखंड निवासी ममता देवी (60) के रूप में हुई है। सभी घायलों को तत्काल जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ऑटो का इंतजार कर रही महिला घायल प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राहुल कुमार अपनी मां पूनम देवी के साथ बाइक से जमुई की ओर आ रहे थे। डीएम आवास के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राहुल और पूनम देवी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इसी दौरान पास में टेंपू का इंतजार कर रहीं ममता देवी भी अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गईं, जिससे उन्हें भी गंभीर चोटें आईं। हादसे से आक्रोशित राहगीरों और परिजनों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने चालक को भीड़ से सुरक्षित निकालकर टाउन थाना भेज दिया। पुलिस ने ड्राइवर को लिया हिरासत में डायल 112 के एएसआई मनोज कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *