नालंदा में मोबाइल दुकानदार से 80 हजार की लूट:विरोध करने पर मारा चाकू; दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, रास्ते में 3 अपराधियों ने रोका

नालंदा में मोबाइल दुकानदार से 80 हजार की लूट:विरोध करने पर मारा चाकू; दुकान बंद करके घर लौट रहे थे, रास्ते में 3 अपराधियों ने रोका

नालंदा में बुधवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। मोबाइल दुकानदार से कैश और जेवरात की लूट हुई है। विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना सारे थाना क्षेत्र के नोनिया पुल के पास की है। बाइक सवार 3 अपराधियों ने घेरा पीड़ित की पहचान बड़ेपुर गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है, जो बेनार में दुकान चलाते हैं। घायल दुकानदार को इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि दुकान बंद कर बेनार से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने घेर लिया। अपराधियों ने पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे 80 हजार रुपए नकद, सोने की चेन और मोबाइल फोन लिया। जब इस लूटपाट का विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में छोड़कर बरबीघा की ओर फरार हो गए। तीन अपराधियों में एक बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस सारे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। अज्ञात अपराधियों की पहचान के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि एक दिन पहले भी अज्ञात बाइक सवारों द्वारा पीड़ित को रोके जाने की बात सामने आई है, जिससे मामला रेकी से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नालंदा में बुधवार की शाम हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। मोबाइल दुकानदार से कैश और जेवरात की लूट हुई है। विरोध करने पर चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना सारे थाना क्षेत्र के नोनिया पुल के पास की है। बाइक सवार 3 अपराधियों ने घेरा पीड़ित की पहचान बड़ेपुर गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है, जो बेनार में दुकान चलाते हैं। घायल दुकानदार को इलाज के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने बताया कि दुकान बंद कर बेनार से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बाइक सवार तीन अपराधियों ने घेर लिया। अपराधियों ने पिस्तौल तान दी और जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे 80 हजार रुपए नकद, सोने की चेन और मोबाइल फोन लिया। जब इस लूटपाट का विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। घायल अवस्था में छोड़कर बरबीघा की ओर फरार हो गए। तीन अपराधियों में एक बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस सारे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से आवेदन मिला है। अज्ञात अपराधियों की पहचान के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि एक दिन पहले भी अज्ञात बाइक सवारों द्वारा पीड़ित को रोके जाने की बात सामने आई है, जिससे मामला रेकी से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *