किशनगंज में विद्युत तार चोर गिरोह का भंडाफोड़:3 आरोपी हुए गिरफ्तार, 2000 मीटर वायर और पिकअप वाहन-बाइक बरामद

किशनगंज में विद्युत तार चोर गिरोह का भंडाफोड़:3 आरोपी हुए गिरफ्तार, 2000 मीटर वायर और पिकअप वाहन-बाइक बरामद

किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना की पुलिस ने विद्युत तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लगभग 2000 मीटर चोरी के तार, एक पिकअप वाहन और अन्य सामान बरामद किया है। गौरतलब हो कि, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर लगातार हो रहे कारवाई का यह कारवाई हिस्सा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद यूसुफ, रजाबुल और शमशेर आलम शामिल हैं। ये सभी किशनगंज जिले के निवासी हैं। पिकअप-बाइक और मोबाइल जब्त पहाड़कट्टा थाना की पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए विद्युत तार के कुल 12 बंडल, जिनकी लंबाई लगभग 2000 मीटर है, बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, तार ढोने में इस्तेमाल की गई एक पिकअप गाड़ी, एक चोरी की मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 90/2026, धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत की गई है। पहाड़कट्टा थाना के थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया है। किशनगंज के पहाड़कट्टा थाना की पुलिस ने विद्युत तार चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से लगभग 2000 मीटर चोरी के तार, एक पिकअप वाहन और अन्य सामान बरामद किया है। गौरतलब हो कि, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर लगातार हो रहे कारवाई का यह कारवाई हिस्सा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद यूसुफ, रजाबुल और शमशेर आलम शामिल हैं। ये सभी किशनगंज जिले के निवासी हैं। पिकअप-बाइक और मोबाइल जब्त पहाड़कट्टा थाना की पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किए गए विद्युत तार के कुल 12 बंडल, जिनकी लंबाई लगभग 2000 मीटर है, बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, तार ढोने में इस्तेमाल की गई एक पिकअप गाड़ी, एक चोरी की मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 90/2026, धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत की गई है। पहाड़कट्टा थाना के थाना अध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *