एटा में ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत, एक की मौत:दो गंभीर घायल, एक बाइक पर सवार थे तीन दोस्त

एटा में ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत, एक की मौत:दो गंभीर घायल, एक बाइक पर सवार थे तीन दोस्त

एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में नगला सबल के पास एक ट्रैक्टर और बाइक की भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं। मृतक की पहचान 18 वर्षीय आकाश पुत्र किशन लाल के रूप में हुई है। घायलों में 18 वर्षीय रामू पुत्र किशनलाल और 22 वर्षीय पिंकी पुत्र विनोद शामिल हैं। ये तीनों गदनपुर निवासी दोस्त थे और बाइक से एटा की ओर आ रहे थे। नगला सबल के समीप ट्रैक्टर ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान आकाश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामू को हायर सेंटर रेफर किया गया है। युवक की मौत के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। कोतवाली देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *