Twisha Sharma Case Updates: एमपी के भोपाल शहर में सबसे चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूछताछ लगातार जारी है। जानकारी के लिए बता दें कि इस पूरे मामले में अदालत ने सास गिरिबाला सिंह और और समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों आरोपियों को 16 जून तक भोपाल सेंट्रल जेल में रहना होगा।
इस मामले में अपडेट ये भी है कि टि्वशा की दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी दिल्ली एम्स ने सीबीआई को सौंप दी है। अब इस रिपोर्ट पर ही सबकी निगाहें टिकी हैं। रिपोर्ट सामने आते ही मौत की गुत्थी सुलझ सकती है। बीते दिनों टि्वशा की सास गिरिबाला और पति समर्थ से कई पारिवारिक जीवन से जुड़े सवाल किए गए। इन सवालों में आपसी जीवन में बीते पांच महीनों से क्या चल रहा था, इस पर कई प्रश्न किए गए।

‘अलग-अलग कमरों में क्यों सोते थे…?’
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की पूछताछ में समर्थ और टि्वशा के पर्सनल रिलेशन से जुड़े कई सवालों को शमिल किया गया। इन सवालों में पूछा गया कि क्या दोनों परिवार शादी के लिए आसानी से राजी हो गए थे या किसी तरह की दिक्कत आई थी? ये भी पूछा गया कि हनीमून पर आप लोग कहां गए थे ? शादी के बाद पहली बार ट्विशा से विवाद कब और किस बात पर हुआ था? पांच महीने की शादी के दौरान ट्विशा कितनी बार अकेले भोपाल से बाहर गई और कहां-कहां गई? इसके बाद जांच अधिकारियों ने ये सवाल भी किया कि नवविवाहित होने के बावजूद आप दोनों अलग-अलग कमरों में क्यों सोते थे? इन सभी सवालों के समर्थ ने जवाब दिए।

समर्थ ने बताया कि बीते कई दिनों से मैं अपनी पर्सनल परेशानियों से परेशान था। ट्विशा लगातार बच्चे को लेकर चर्चा करती थी। इससे वह मानसिक रूप से तनाव में थे। हालांकि उन्होंने कहा कि इसके बावजूद वह ट्विशा से बहुत प्यार करते थे। समर्थ से ये भी पूछा गया कि आप अलग-अलग कमरों में क्यों सोते थे इन सवालों के जवाब में समर्थ ने कहा ऐसा कुछ भी नहीं था। हमारे रिश्ते नॉर्मल थे। हिंसा तक पहुंचे ऐसे नहीं थे। मैं और टि्वशा साथ में टाइम बीताते थे। लेकिन प्रेंगनेंसी के बाद अचानक से उसका स्वभाव बदल गया था। हालांकि गिरिबाला और समर्थ के जवाबों में विरोधाभास देखा गया।

इन एंगल से जांच कर रही सीबीआई
डिजिटल और फॉरेंसिक एंगल
क्राइम सीन रीक्रिएशन
बयानों में विरोधाभास
डिलीट डेटा और गायब सिम कार्ड
आर्थिक और परिवारिक विवाद

टि्वशा के वकील करा रहे मीडिया ट्रायल
बीते दिन गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में पहुंचने के बाद गिरिबाला ने कहा कि ट्विशा के वकील अंकुर पांडे और अनुराग श्रीवास्तव केस में मीडिया ट्रायल करवा रहे हैं। ऐसे में उनका वकालत का लाइसेंस सस्पेंड किया जाना चाहिए। वहीं अब गिरिबाला की ओर से चीफ लीगल एड डिफेंस रीना वर्मा और श्रेयस सक्सेना ने वकालतनामा पेश किया। समर्थ का पक्ष एडवोकेट एनॉश जॉर्ज कार्लो ने रखा। एडवोकेट जगदीश गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि बार काउंसिल ने समर्थ को सुने बिना ही लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

पति समर्थ पर लगे आरोप
सीबीआई की कस्टडी और छानबीन के बीच एक बेहद गंभीर घटनाक्रम सामने आया है। इस हाई-प्रोफाइल केस के एक मुख्य गवाह नीरज दुबे पर सरेआम बीच बाजार में जानलेवा हमला किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह के दोस्तों ने उन्हें रास्ते में घेरकर बेरहमी से पीटा और इस मामले में गवाही देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इस घटना के बाद से केस से जुड़े अन्य गवाहों और पीड़ित परिवार में सुरक्षा को लेकर खौफ का माहौल है।


