तिलक वर्मा ने खोला अपनी शतकीय रणनीति का राज़, बताया गुजरात के खिलाफ कैसे पलटा मैच!

तिलक वर्मा ने खोला अपनी शतकीय रणनीति का राज़, बताया गुजरात के खिलाफ कैसे पलटा मैच!

Tilak Varma Century: IPL में तिलक वर्मा के विस्फोटक शतक की बदौलत मुंबई इंडियंस (MI) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 99 रनों से हराया। तिलक ने बताया कि अहमदाबाद की धीमी पिच पर उन्होंने क्या खास रणनीति अपनाई थी। 

GT vs MI, Tilak Varma Batting Strategy: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) के युवा स्टार तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़कर अपनी टीम की हार का सिलसिला खत्म कर दिया है। अहमदाबाद में तिलक की नाबाद 101 रनों की पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 99 रनों के बड़े अंतर से मात दी। मैच के बाद तिलक ने बताया कि आखिर उस मुश्किल पिच पर उन्होंने रन कैसे बनाए।

पिच का मिजाज भांपना था जरूरी

तिलक ने मैच के बाद बातचीत में कहा कि यह शतक उनके और टीम के लिए बहुत खास था। उन्होंने बताया, ‘पिछले कुछ मैचों से मैं क्रीज पर ज्यादा समय नहीं बिता पा रहा था। इसलिए मेरा पहला लक्ष्य विकेट पर टिकना था और फिर टीम की जरूरत के हिसाब से खेलना था।’

धीमी और नीची गेंदों से निपटने का प्लान

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच के बारे में बात करते हुए तिलक ने एक बड़ा राज खोला। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद की काली मिट्टी वाली पिच थोड़ी धीमी होती है। गेंद पिच होने के बाद धीमी और नीची (Low Bounce) रह रही थी। ऐसी स्थिति में तिरछे शॉट (Across the line) खेलना बहुत रिस्की था क्योंकि गेंद बल्ले के नीचे से निकल सकती थी। इसलिए तिलक ने फैसला किया कि वह सीधे शॉट (Straight Shots) ही खेलेंगे। उन्होंने परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाला और सीधे बल्ले से रन बटोरे।

नंबर 3 पर खेलना है पसंद

जब तिलक से उनकी पसंदीदा बैटिंग पोजीशन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा, ‘मुझे नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना सबसे ज्यादा पसंद है। हालांकि, टीम को जहां जरूरत होगी, मैं वहां खेलने को तैयार हूं, लेकिन अगर मेरी पसंद पूछें तो नंबर 3 ही बेस्ट है।’ मुंबई अब पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर आ गई है। तिलक का मानना है कि अब उनके लिए हर मैच नॉकआउट जैसा है। उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम में कई वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी हैं। अगर हम अपनी रणनीति पर सही से काम करें, तो हमें रोकना किसी के लिए भी आसान नहीं होगा।’

रिकॉर्ड्स और उपलब्धियों का सफर

हैदराबाद का यह बल्लेबाज अब टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस की रीढ़ बन चुका है। तिलक के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने महज 60 मैचों में 147.35 के धमाकेदार स्ट्राइक रेट से 1643 रन बना लिए हैं। इसमें उनके नाम 1 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज हैं। 2022 से आईपीएल में डेब्यू के बाद से तिलक का औसत हमेशा शानदार रहा है। 2024 में 41.60 की औसत और 2023 में 164.11 के स्ट्राइक रेट ने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों की कतार में खड़ा कर दिया है।

IPL 2026 में अब तक का प्रदर्शन

मौजूदा सीजन में तिलक अपनी लाइफ की बेस्ट फॉर्म में नजर आ रहे हैं। महज 6 मैचों में ही उन्होंने 187 के स्ट्राइक रेट से रन कूटे हैं, जिसमें गुजरात के खिलाफ उनका पहला आईपीएल शतक (101)* भी शामिल है। 16 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के गवाह हैं।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *