Ayush Mhatre Injury: मुंबई से भिड़ंत से पहले चेन्नई को लगा बड़ा झटका, फॉर्म में चल रहा बल्लेबाज़ हुआ बाहर!

Ayush Mhatre Injury: मुंबई से भिड़ंत से पहले चेन्नई को लगा बड़ा झटका, फॉर्म में चल रहा बल्लेबाज़ हुआ बाहर!

CSK Ayush Mhatre Ruled Out: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ीं। स्टार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले CSK के लिए यह बड़ा झटका है। 

IPL 2026, Ayush Mhatre Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में पहले से ही लय के लिए जूझ रही 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए एक बेहद बुरी खबर है। टीम के युवा और सबसे असरदार बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट (इंजरी) की वजह से पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़े मैच से ठीक पहले आई इस खबर ने फैंस को निराश कर दिया है।

कैसे लगी चोट?

18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान दूसरा रन लेते समय आयुष के बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव (हैमस्ट्रिंग इंजरी) आ गया था। हालत इतनी खराब थी कि उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। हालांकि, उन्होंने दर्द के बावजूद बल्लेबाजी जारी रखी और 12 गेंदों में 30 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन यही जिद उन पर भारी पड़ गई। रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों ने तब भी कहा था कि दर्द में खेलना चोट को और बढ़ा सकता है, और हुआ भी वही।

रिकवर होने में लगेगा समय

चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि आयुष म्हात्रे को ठीक होने में 6 से 12 हफ्ते का समय लगेगा। इसका मतलब है कि अब वह इस सीजन में दोबारा मैदान पर नजर नहीं आएंगे।

CSK के लिए क्यों है यह बड़ा झटका?

18 साल के आयुष म्हात्रे इस सीजन में सीएसके के लिए एक्स-फैक्टर साबित हो रहे थे। उनके आंकड़े गवाह हैं। उन्होंने 6 मैच में 177.88 की स्ट्राइक रेट से 201(20 चौके और 12 छक्के) रन बनाए है।

चोटिल खिलाड़ियों की बढ़ती लिस्ट

CSK के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आयुष से पहले तेज गेंदबाज खलील अहमद भी बाहर हो चुके हैं। नाथन एलिस पहले से ही चोटिल हैं और डेवाल्ड ब्रेविस भी शुरुआत में अनफिट थे। सबसे बड़ी बात यह कि महेंद्र सिंह धोनी स्क्वाड के साथ तो हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक इस सीजन में एक भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में जब टीम की बल्लेबाजी पहले से ही कमजोर दिख रही थी, आयुष म्हात्रे का बाहर होना कप्तान और मैनेजमेंट के लिए किसी सिरदर्द से कम नहीं है।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *