रणथभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर टाइर आरबीटी-2511 मलंग की लगातर आवाजाही देखी जा रही है। रववार को आज एक बार फिर टाइगर आरबीटी-2511 मलंग त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर नजर आया। यहां दोपहर के समय मलंग सड़क पर चहल-कदमी करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान एक टैक्सी नंबर कार टाइगर को क्रॉस कर आगे निकल गई। वहीं कुछ कारों की रफ्तार टाइगर को देखकर थम गई। जब टाइगर ने जंगल का रूख किया तो यातायात सुचारू हो सका। ट्रैक्सी कार ने टाइगर को किया क्रॉस जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे अटल सागर के आगे मिश्रदर्रा गेट की तरफ आगे जंगल से निकलकर सड़क पर आ गया। जिसके बाद टाइगर मलंग सिंह द्वार की ओर चल गया। जहां वह जंगल में सिंह द्वार के गेट पर जाकर बैठ गया। इस दौरान यहां टाइगर का मूवमेंट दस मिनट तक बना रहा है। इस दौरान यहां से गुजर रहे वाहनों को टाइगर की अच्छी साइटिंग हुई, जिसे देखकर पर्यटक और त्रिनेत्र गणेश के श्रद्धालु खासे रोमांचित नजर आए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कई बार टाइगर मिश्रदर्रा गेट के आस पास चहल कदमी करता हुआ दिखाई दे चुका है। टाइगर मलंग बाघिन टी-107 सुल्ताना का बेटा है और यह रणथंभौर का एक युवा बाघ है


