बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना 1 जून की रात की बताई जा रही है। पीड़ित सोनू कुमार गुप्ता ने जरीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार गुप्ता हाल ही में अपने परिवार के साथ कुर्मीडीह से मोहनपुर स्थित नए घर में कुछ सामान शिफ्ट किए थे। सोमवार शाम को वह घर में ताला लगाकर अपने पुराने आवास लौट गए थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर घर के अंदर घुसने के बाद चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला। अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए आभूषणों में सोने का हार, कान के झुमके और अंगूठियां शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार, चोर करीब 10 से 12 लाख रुपए मूल्य के जेवरात अपने साथ ले गए। जबकि 40 हजार रुपए नकद भी चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई, जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे और दरवाजा टूटा हुआ देखा। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे साफ हो गया कि चोर बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलते ही जरीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही चोरों की पहचान के लिए आसपास के रास्तों, चौक-चौराहों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है। बोकारो जिले के जरीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गांव में चोरों ने बंद पड़े एक घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना 1 जून की रात की बताई जा रही है। पीड़ित सोनू कुमार गुप्ता ने जरीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, सोनू कुमार गुप्ता हाल ही में अपने परिवार के साथ कुर्मीडीह से मोहनपुर स्थित नए घर में कुछ सामान शिफ्ट किए थे। सोमवार शाम को वह घर में ताला लगाकर अपने पुराने आवास लौट गए थे। इसी दौरान रात के अंधेरे में चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाते हुए मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर लिया। सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर घर के अंदर घुसने के बाद चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला। अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी हुए आभूषणों में सोने का हार, कान के झुमके और अंगूठियां शामिल हैं। पीड़ित के अनुसार, चोर करीब 10 से 12 लाख रुपए मूल्य के जेवरात अपने साथ ले गए। जबकि 40 हजार रुपए नकद भी चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी मंगलवार सुबह तब हुई, जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे और दरवाजा टूटा हुआ देखा। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे साफ हो गया कि चोर बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके हैं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलते ही जरीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही चोरों की पहचान के लिए आसपास के रास्तों, चौक-चौराहों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी की जा रही है।


