पायल मौत मामला, मर्डर-सुसाइड के एंगल से जांच:शरीर पर गंभीर चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन; परिजन बोले- हत्या हुई है

पायल मौत मामला, मर्डर-सुसाइड के एंगल से जांच:शरीर पर गंभीर चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छानबीन; परिजन बोले- हत्या हुई है

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता पायल कुमारी (23) की संदिग्ध मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मृतका के शरीर पर गहरा जख्म मिलने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि जख्म शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से पर है, जिसके कारण इंटरनल डैमेज(आंतरिक क्षति) होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में केवल फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात पर सवाल खड़े होने लगे हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के विश्लेषण और एफएसएल जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत फांसी लगने से हुई या फिर किसी गंभीर चोट से। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अब जानिए क्या है पूरा मामला सबौर थाना क्षेत्र स्थित ससुराल में 29 मई को पायल कुमारी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। पति विजय आनंद ने पुलिस को बताया था कि सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उसने दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजार देखकर सन्न रह गया। पत्नी को फंदे से झूलता हुआ पाया। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर मायागंज अस्पताल लेकर गए, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे से सबूत इकट्ठा किए। परिजनों का कहना है कि पायल की हत्या हुई है पायल की शादी विजय आनंद के साथ साल 2025 में 24 नवंबर को हुई थी। मायके पक्ष लगातार हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। मृतका की बहन ट्विंकल कुमारी शुरू से ही घटना को संदिग्ध बता रही है। मौत के बाद उसने कहा था कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। उसने कमरे में खून के निशान होने का भी दावा किया था। भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता पायल कुमारी (23) की संदिग्ध मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। मृतका के शरीर पर गहरा जख्म मिलने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि जख्म शरीर के महत्वपूर्ण हिस्से पर है, जिसके कारण इंटरनल डैमेज(आंतरिक क्षति) होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में केवल फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात पर सवाल खड़े होने लगे हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के विश्लेषण और एफएसएल जांच रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मौत फांसी लगने से हुई या फिर किसी गंभीर चोट से। फिलहाल पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। अब जानिए क्या है पूरा मामला सबौर थाना क्षेत्र स्थित ससुराल में 29 मई को पायल कुमारी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। पति विजय आनंद ने पुलिस को बताया था कि सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उसने दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजार देखकर सन्न रह गया। पत्नी को फंदे से झूलता हुआ पाया। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर मायागंज अस्पताल लेकर गए, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे से सबूत इकट्ठा किए। परिजनों का कहना है कि पायल की हत्या हुई है पायल की शादी विजय आनंद के साथ साल 2025 में 24 नवंबर को हुई थी। मायके पक्ष लगातार हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। मृतका की बहन ट्विंकल कुमारी शुरू से ही घटना को संदिग्ध बता रही है। मौत के बाद उसने कहा था कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। उसने कमरे में खून के निशान होने का भी दावा किया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *