गोलघर में व्हाइटलाइन में खड़ी गाड़ियों का चालान नहीं होगा:ट्रैफिक पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन और व्यापारियों में बनी सहमति

गोलघर में व्हाइटलाइन में खड़ी गाड़ियों का चालान नहीं होगा:ट्रैफिक पार्किंग और अतिक्रमण पर प्रशासन और व्यापारियों में बनी सहमति

गोरखपुर के प्रमुख बाजार गोलघर में शनिवार को व्यापारियों और प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का नेतृत्व गोलघर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शाही और संयुक्त व्यापार मंडल के संयोजक रमेश चंद्र गुप्त ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य बाजार क्षेत्र में व्यापारियों को हो रही समस्याओं का समाधान निकालना था। बैठक की शुरुआत में व्यापार मंडल के संयोजक राजा त्रिपाठी ने व्यापारियों की समस्याओं को क्रमवार तरीके से प्रशासन के सामने रखा। इसके बाद अन्य व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं साझा कीं। खास तौर पर बाजार में बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित ठेले-खोमचे को लेकर चिंता जताई गई। व्यापारियों ने मांग की कि गोलघर क्षेत्र से अनधिकृत ठेले और खोमचे हटाए जाएं, ताकि बाजार में व्यवस्था बनी रहे। संयुक्त व्यापार मंडल की ओर से यह भी सुझाव दिया गया कि बाहर से आने वाले ग्राहकों और आसपास रहने वाले बुजुर्गों की सुविधा के लिए सीमित संख्या में ई-रिक्शा चलने की अनुमति दी जाए। वहीं, व्यापार मंडल के अध्यक्ष अभिषेक शाही ने मांग रखी कि व्हाइट लाइन के अंदर खड़ी गाड़ियों का चालान न किया जाए, खासकर जब वाहन निर्धारित सीमा में खड़े हों। प्रशासन ने क्या आश्वासन दिए व्यापारियों की सभी मांगों को सुनने के बाद प्रशासन ने सकारात्मक रुख अपनाया और कई प्रस्तावों पर सहमति दी। नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार ने बताया कि—
ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। एसपी ट्रैफिक अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जब तक ई-रिक्शा के लिए अलग जोन तय नहीं हो जाता, तब तक कुछ हद तक ट्रैफिक अव्यवस्था बनी रह सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि व्हाइट लाइन के अंदर वाहन खड़ा करने को लेकर नगर निगम से सहमति बन गई है और ट्रैफिक पुलिस को इसके निर्देश दे दिए गए हैं। प्रमुख मांगें जिन पर बनी सहमति

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *