IPL 2026 का 37वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई की टीम में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी हो सकती है। वे अब तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेल सके हैं। चेन्नई ने पिछले 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं। टीम पॉइंट्स टेबल पांचवें स्थान पर हैं। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट (-0.790) कमजोर है और टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर है। दोनों टीम ने 4-4 मैच जीते हेड-टु-हेड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 8 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ने 4-4 जीत दर्ज की हैं। पिछले सीजन अहमदाबाद में हुए मुकाबले में चेन्नई ने 83 रन से जीत हासिल की थी। संजू इस सीजन दो शतक लगा चुके CSK के लिए इस सीजन में संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ सीजन का दूसरा शतक जड़ा था। इससे पहले गुजरात के खिलाफ भी उन्होंने सेंचुरी लगाई थी। टीम का मिडिल ऑर्डर अब भी चिंता का विषय है। शिवम दुबे, सरफराज खान और डेवाल्ड ब्रेविस अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पा रहे हैं। कप्तान ऋतुराज गायकवाड खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। चेन्नई की ओर से संजू टॉप रन स्कोर। वे 2 शतक के साथ 293 रन बना चुके हैं। अंशुल कंबोज 14 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। जेमी ओवरटन और अकील हुसैन और नूर अहमद भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुभमन और सुदर्शन पर टीम निर्भर गुजरात टाइटंस के लिए कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन (RCB के खिलाफ शतक) ने शानदार प्रदर्शन किया है। RCB के खिलाफ पिछले मैच में टीम 230 के स्कोर की ओर बढ़ रही थी, लेकिन 16वें से 19वें ओवर में रन नहीं बना सकी। गुजरात की ओर से गिल टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 149.24 की स्ट्राइक रेट से 297 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे बड़े नामों के बावजूद टीम निरंतरता की कमी से जूझ रही है। स्पिन विभाग में राशिद खान के अलावा कोई विकल्प प्रभावी नहीं है। वॉशिंगटन सुंदर और मानव सुथार अब तक प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे हैं। गुजरात की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा टॉप विकेट टेकर हैं। वे सात मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। चेपॉक की पिच स्पिन फ्रेंडली एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच धीमी और स्पिन के अनुकूल है। मैच आगे बढ़ने के साथ यह पिच धीमी हो जाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल होती है और यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिलता है। अब तक यहां पर IPL के 94 मैच खेले गए हैं। जिसमें 53 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीता है। जबकि 41 मैच चेज करने वाली टीम ने जीता है। बारिश की संभावना नहीं चेन्नई मैच के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा। शाम को बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों के पॉसिबल प्लेइंग-XI चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी। इम्पैक्ट प्लेयर: अकील हुसैन गुजरात टाइटंस (GT):
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान हारा:हैदराबाद 5 विकेट से जीता; अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की फिफ्टी 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के शतक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स को हार का सामना करना पड़ा। IPL 2026 के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। शनिवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 228 रन बनाए। पूरी खबर
धोनी चेन्नई से वापसी कर सकते हैं:आज गुजरात से मुकाबला; हेड टु हेड में दोनों टीम बराबरी पर


