यूपी की बड़ी खबरें:आठवले बोले- भाजपा 25 सीटें देगी तो गठबंधन करूंगा, नहीं तो यूपी में अकेले चुनाव लड़ेंगे

यूपी की बड़ी खबरें:आठवले बोले- भाजपा 25 सीटें देगी तो गठबंधन करूंगा, नहीं तो यूपी में अकेले चुनाव लड़ेंगे

एनडीए के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले लखनऊ दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने प्रेस कॉफ्रेंस करके यूपी में गठबंधन के लिए 25 सीटों की शर्त रखी है। रामदास आठवले ने कहा- केंद्र में एनडीए की सहयोगी पार्टी होने के नाते RPI (A) यूपी में भी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है। यूपी में विधानसभा चुनाव में 25 सीटें मिली तो गठबंधन करेंगे। लेकिन, अगर मांग पूरी नहीं होती है तो पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतरने से पीछे नहीं हटेगी। पूरी खबर पढ़ें सोनभद्र में जायलो कार पलटी, बारात से लौट रहे तीन दोस्तों की मौत, 4 घायल सोनभद्र में शादी से लौट रही बारातियों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसा वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर लोढ़ी स्थित टाटा मोटर्स एजेंसी के पास शनिवार तड़के 4 बजे हुआ। मृतकों की पहचान दिलीप पासवान((28) , नीतीश यादव (29) और जितेंद्र साहनी (28) के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। नाजुक हालत में ड्राइवर छोटेलाल साहनी को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अन्य घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं। खलियारी बैनी रायपुर से कन्हौरा लौटते वक्त दुर्घटना हुई। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *