‘समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध’:राष्ट्रकवि दिनकर की कविता की पंक्तियों से गिरिराज का निशाना, कहा- वोट बैंक के लिए विपक्ष राजनीति कर रहा

‘समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध’:राष्ट्रकवि दिनकर की कविता की पंक्तियों से गिरिराज का निशाना, कहा- वोट बैंक के लिए विपक्ष राजनीति कर रहा

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता अपने चुनावी फायदे के लिए देश के हितों के साथ समझौता कर रहे हैं। इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। गिरिराज सिंह ने मुस्लिम तुष्टीकरण का मुद्दे को उठाया है। उन्होंने सीधे तौर पर ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा कि ये सभी नेता सिर्फ वोट बैंक की खातिर राजनीति कर रहे हैं। जब बात वोटों की आती है, तो ये नेता राष्ट्रहित को पीछे छोड़ देते हैं, विशेष समुदाय को खुश करने में लग जाते हैं। ‘जो देश के मुद्दों पर चुप, वे वोट बैंक को बचाने में लगे हैं’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध पंक्तियों का उल्लेख करते हुए विपक्ष की चुप्पी और तटस्थता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध, जो तटस्थ हैं समय लिखेगा उनका भी अपराध। इन पंक्तियों के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि जो लोग देश के मुद्दों पर चुप हैं या केवल अपनी पार्टी के वोट बैंक को बचाने में लगे हैं, वे भी उतने ही दोषी हैं जितने कि समस्या पैदा करने वाले। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब देश संकट में हो, जब राष्ट्र की अस्मिता का सवाल हो, तब तटस्थ रहना या राजनीतिक लाभ देखना अपराध के समान है। गिरिराज सिंह ने विपक्षी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जब हम देश को कम महत्व देते हैं और अपनी पार्टी के वोटों को सर्वोपरि रखते हैं, तो आने वाली पीढ़ियां और इतिहास हमें दोषी ठहराता है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की यह नीति भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए बहुत ही नुकसानदेह है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता अपने चुनावी फायदे के लिए देश के हितों के साथ समझौता कर रहे हैं। इतिहास उन्हें कभी माफ नहीं करेगा। गिरिराज सिंह ने मुस्लिम तुष्टीकरण का मुद्दे को उठाया है। उन्होंने सीधे तौर पर ममता बनर्जी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव का नाम लेते हुए कहा कि ये सभी नेता सिर्फ वोट बैंक की खातिर राजनीति कर रहे हैं। जब बात वोटों की आती है, तो ये नेता राष्ट्रहित को पीछे छोड़ देते हैं, विशेष समुदाय को खुश करने में लग जाते हैं। ‘जो देश के मुद्दों पर चुप, वे वोट बैंक को बचाने में लगे हैं’ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रसिद्ध पंक्तियों का उल्लेख करते हुए विपक्ष की चुप्पी और तटस्थता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समर शेष है, नहीं पाप का भागी केवल व्याध, जो तटस्थ हैं समय लिखेगा उनका भी अपराध। इन पंक्तियों के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि जो लोग देश के मुद्दों पर चुप हैं या केवल अपनी पार्टी के वोट बैंक को बचाने में लगे हैं, वे भी उतने ही दोषी हैं जितने कि समस्या पैदा करने वाले। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब देश संकट में हो, जब राष्ट्र की अस्मिता का सवाल हो, तब तटस्थ रहना या राजनीतिक लाभ देखना अपराध के समान है। गिरिराज सिंह ने विपक्षी नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि जब हम देश को कम महत्व देते हैं और अपनी पार्टी के वोटों को सर्वोपरि रखते हैं, तो आने वाली पीढ़ियां और इतिहास हमें दोषी ठहराता है। उन्होंने कहा कि तुष्टीकरण की यह नीति भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के लिए बहुत ही नुकसानदेह है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *