महिलाएं बोली – हम सब पर केस करो:पंप पर ताला जड़ा तो 2 जनों पर मुकदमा किया था, अब गंदा पानी लेकर पहुंची

महिलाएं बोली – हम सब पर केस करो:पंप पर ताला जड़ा तो 2 जनों पर मुकदमा किया था, अब गंदा पानी लेकर पहुंची

अलवर के वार्ड 12 के कुछ हिस्सों में पानी की सप्लाई नहीं होने पर बुधवार को लादिया पंप हाउस पर ताला लगाने और विरोध करने पर एईएन ने 2 जनों पर मुकदमा दर्ज कराया था। उसके विरोध में गुरुवार दोपहर 1 बजे मनुमार्ग स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच गई। जिन्होंने कहा कि दो पर ही केस दर्ज क्यों किया गया। हम सब पर भी केस करो। जलदाय विभाग हाय-हाय। महिलाओं ने पुलिस प्रशासन की कार्यवाही के खिलाफ जमकर विरोध किया। इसके साथ वार्ड के अलग-अलग हिस्सों में गंदा पानी आने का विरोध किया गया। जलदाय विभाग के कार्यालय पर टोली के कुआं की महिला बाला देवी ने कहा कि हमारे घर पानी नहीं आता है। अब पीने का पानी नहीं है। अफसर कह रहे हैं फिजूल में आए हो। पानी खूब आता है। महिला बिमला देवी ने कहा कि हमारे यहां गंदा पानी आ रहा है। लादिया पंप हाउस पर बुधवार को 150 से अधिक लोग एकत्रित हुए। सबने विरोध किया था। लेकिन दो युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वाटर बॉक्स का ताला महिलाओं ने बंद किया था। लेकिन गलत लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमा वापस लिया जाए। हरबक्श का मोहल्ला निवासी महिला ललिता शर्मा ने कहा कि बुधवार को पंप हाउस पर विरोध किया था। तब जेईएन ने 150 में से 2 जनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। जो गलत हुआ है। उनके खिलाफ मुकदमा वापस लिया जाए। एईएन बोल रहे हैं कि पानी ऐसा ही आएगा। जबकि पानी 10 दिन में आता है। अब अधिकारी बोल रहे हैं कि पानी टैंकर से भिजवा सकते हैं। इसके अलावा कोई समाधान नहीं है। कुछ महिलाएं गंदा पानी बोतल में लेकर पहुंच गई। घरों में 5 दिन में पानी की सप्लाई,अधिकारियों का घेराव:महिला को देखकर थानेदार बोले- ‘मैंने आपको देख रखा है’; राजकार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *