महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पीया:इलाज के दौरान तोड़ा दम, घरवाले बिना पोस्टमार्टम करवाए ही ले गए शव

महिला ने घर में रखा जहरीला पदार्थ पीया:इलाज के दौरान तोड़ा दम, घरवाले बिना पोस्टमार्टम करवाए ही ले गए शव

बांसवाड़ा के आंबापुरा थाना क्षेत्र के टिमरू पाड़ा गांव में सोमवार रात एक 40 वर्षीय महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ पी लिया। मंगलवार सुबह उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव ले गए। ​तबीयत बिगड़ी तो चला पता, अस्पताल में तोड़ा दम ​जानकारी के अनुसार, टिमरू पाड़ा निवासी राजेंग की पत्नी लक्ष्मी (40) ने सोमवार रात अज्ञात कारणों से घर में रखा कोई लहरीला पदार्थ पी लिया। जब महिला की तबीयत बिगड़ी और वह बेसुध होने लगी, तब परिजनों को घटना का पता चला। आनन-फानन में परिजन उसे निजी वाहन से महात्मा गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। ​मंगलवार सुबह इलाज के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई। सूचना पर अस्पताल पहुंची आंबापुरा थाना पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। ​पुलिस कार्रवाई से किया इनकार ​आंबापुरा थाने के एएसआई विट्‌ठल ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन मृतका के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से साफ मना कर दिया। परिजनों ने लिखित में रिपोर्ट दी कि वे पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते। दोपहर बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव गांव ले गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *