निवाड़ी-टीकमगढ़ रोड पर रेलवे फाटक के पास खतरा:ओवरब्रिज निर्माण से सड़क पर गड्ढे; एसडीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

निवाड़ी-टीकमगढ़ रोड पर रेलवे फाटक के पास खतरा:ओवरब्रिज निर्माण से सड़क पर गड्ढे; एसडीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश

निवाड़ी-टीकमगढ़ मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक के पास सड़क की स्थिति बेहद खराब हो गई है, जिससे बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते सीसी सड़क को खोद दिया गया है, जिससे गहरे गड्ढे और बाहर निकले लोहे के सरिए वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया सवारों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है। यह समस्या निवाड़ी जिले में रेलवे फाटक के ऊपर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के कारण उत्पन्न हुई है। पीडब्ल्यूडी विभाग के ठेकेदार की ओर से किए जा रहे इस कार्य के दौरान रेलवे फाटक के आसपास की सीसी सड़क को खोद दिया गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं और पक्की सड़क के भीतर लगे लोहे के सरिए बाहर निकल आए हैं। स्थानीय ग्रामवासियों का कहना है कि सड़क की यह बदहाली कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने जिला कलेक्टर से इस गंभीर समस्या पर तुरंत संज्ञान लेने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। इस संबंध में, एसडीएम निवाड़ी अशोक सेन ने बताया कि रेलवे द्वारा वहां काम किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे रेलवे अधिकारियों से बात कर सड़क को जल्द से जल्द ठीक कराएंगे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *