विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फ़ीफ़ा ने अफगानिस्तान की महिला शरणार्थी टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति दे दी है।
अफगानिस्तान की राष्ट्रीय टीम की महिला खिलाड़ियों ने तालिबान शासन के कारण पांच साल पहले अपना देश छोड़ दिया था और तब से वह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेलने की अनुमति मिलने का इंतजार कर रही थी।
ब्रिटिश कोलंबिया के वैंकूवर में मंगलवार को हुई फीफा परिषद की बैठक में अफगानिस्तान की महिला शरणार्थी टीम को मान्यता देने के लिए फीफा के नियमों में संशोधन करने पर सहमति बनी। अफगानिस्तान की महिला टीम अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अफगान महिला यूनाइटेड नाम से भाग लेगी।
अफगानिस्तान की महिला टीम के लिए हालांकि ब्राजील में 2027 में होने वाले महिला विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने के लिए बहुत देर हो चुकी है लेकिन वह लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों के क्वालीफाइंग में भाग ले सकती है।

Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi