4 केंद्रों पर NEET परीक्षा, 1561 शामिल, 33 अनुपस्थित:राजगढ़ में परीक्षार्थी बोले-बायोलॉजी आसान, फिजिक्स-केमिस्ट्री में समय कम पड़ा

4 केंद्रों पर NEET परीक्षा, 1561 शामिल, 33 अनुपस्थित:राजगढ़ में परीक्षार्थी बोले-बायोलॉजी आसान, फिजिक्स-केमिस्ट्री में समय कम पड़ा

राजगढ़ में रविवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा चार केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिलेभर से आए अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। कुल मिलाकर 1594 में से 1561 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 33 अनुपस्थित रहे। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में 480 में से 470, पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ब्यावरा में 480 में से 472, शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जुगलपुरा में 384 में से 377 और शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में 350 में से 342 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा देकर निकले छात्रों ने पेपर को कुल मिलाकर मध्यम स्तर का बताया। अधिकांश अभ्यर्थियों के अनुसार बायोलॉजी सेक्शन आसान रहा, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री के प्रश्न हल करने में समय की कमी महसूस हुई। छात्रों ने कहा- समय कम पड़ा परीक्षार्थी आयुष शर्मा ने बताया कि बायोलॉजी सेक्शन जल्दी पूरा हो गया, लेकिन फिजिक्स में समय कम पड़ गया। उनका कहना है कि आधा घंटा और मिलता तो 10-12 सवाल और हल कर सकते थे।
जीरापुर की हेमलता दांगी ने बताया कि यह उनका दूसरा प्रयास है और पेपर अच्छा रहा, हालांकि फिजिक्स थोड़ा लंबा था। खिलचीपुर की कृति सोनी ने भी समय की कमी की बात कही, जबकि राजगढ़ की शिरीन खान ने पेपर समय पर पूरा करने और चयन की उम्मीद जताई। गर्मी में अभिभावकों ने किया इंतजार परीक्षा के दौरान केंद्रों के बाहर अभिभावक तेज गर्मी में बच्चों का इंतजार करते नजर आए। करीब 40 डिग्री तापमान में कोई पेड़ों की छांव में खड़ा रहा तो कुछ केंद्रों पर बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। परीक्षा का संचालन डिप्टी कलेक्टर डॉ. ज्योति राजोरे, एसडीएम गोविंद दुबे, निधि भारद्वाज, एसडीओपी अरविंद सिंह सहित केंद्राध्यक्षों और पुलिस बल की निगरानी में हुआ। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी अमित तोलानी ने सफल आयोजन पर टीम की सराहना की।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *